चाचा शिवपाल के आगमन से पूर्व युवक ने सपा का झंडा लेकर किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video : वायरल वीडियो में एक युवक समाजवादी पार्टी का झंडा लिए सड़क पर ही जम कर ठुमके लगाने लगा। चाचा शिवपाल सिंह यादव का बलिया में आगमन होने से पहले समाजवादी पार्टी के समर्थकों का उत्साह देखते बन रहा था।

समाजवादी पार्टी में पुनः शामिल होने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव का बलिया में आगमन होने से पहले समाजवादी पार्टी के समर्थकों का उत्साह देखते बन रहा था। जहां-तहां कार्यकर्ताओं द्वारा शिवपाल सिंह यादव के स्वागत में समर्थक पूरे जोश खरोश के साथ तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल होने लगा और सपाईयों के बीच सुर्खियां बटोरने लगा। दरअसल वायरल वीडियो में एक युवक समाजवादी पार्टी का झंडा लिए सड़क पर ही जम कर ठुमके लगाने लगा, इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवक के उत्साह को देख अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को वायरल कर दिया।
समाजवादी पार्टी के दीवानों में दिखती है दीवानगी
उत्तर प्रदेश में सपा के सुप्रीमों और कई बार मुख्यमंत्री रहे स्व० मुलायम सिंह यादव के दीवानों और उनके चाहने वालों की कोई कमी नही है। पिता के बाद उत्तर प्रदेश की कमान संभाल चुके अखिलेश यादव के भी दीवाने लाखों और करोड़ों की संख्या में हैं। चुनावी दौरों में अखिलेश के एक इशारे पर समाजवादी पार्टी के दीवाने होलोरे मारते दिखाई देते हैं और समर्थकों के इसी उत्साह पर अखिलेश यादव यूपी में सरकार बनाने का दावा भी करते हैं।
Recommended Video

हाथ में सपा का झंडा और शिवपाल यादव से दीवानगी
'अखिलेश भैया यूपी के सहारा है' इसी गाने पर हांथो में सपा का झंडा लहराते हुए सड़क किनारे ठुमके लगाता रहा युवक। दअरसल सत्ता का मोह राजनीति करने वाले उस हर व्यक्ति को है, जो किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़ा है। राजनीति में रुचि रखने वाले जानकरों की माने तो सपा में मुलामय सिंह यादव के बाद सत्ता में सीएम की कुर्सी पर बैठने का हक स्व० मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह यादव को मिलना चाहिए था लेकिन अखिलेश यादव के पार्टी में आने के बाद चाचा शिवपाल को सीएम की कुर्सी नसीब नही हुई। स्व० मुलायम के परिवार में सीएम की कुर्सी को लेकर जम कर उथल पुथल हुई और कुर्सी को हाथों से जाता देख शिवपाल ने सपा से नाता तोड़ अपनी पार्टी बना कर सीएम की कुर्सी तक पहुंचे का प्रयास किया।
शिवपाल यादव के स्वागत से पहले सड़क पर लगे ठुमके
लेकिन बीजेपी ने न तो भतीजा अखिलेश को कुर्सी तक पहुंचने दिया और न ही चाचा शिवपाल को उसके आस-पास भटकने दिया और बीजेपी प्रदेश में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही। नतीजन 2024 में सपा की डूबती नैया को बचाने के लिए पुरानी यादों को दरकिनार कर एक बार फिर एक मंच पर अखिलेश और शिवपाल को आना पड़ा। अब दोनों मिल कर प्रदेश से भाजपा को हटाने का दावा भी कर रहे है। शिवपाल यादव का पुनः सपा में शामिल होने के बाद सपा के समर्थकों का भी हौंसला बढा जिसकी तस्वीरें सामने आ रही है। इसका जीता जागता उदाहरण हैं बलिया में एक युवक द्वारा सपा का झंडा लेकर सपा के गाने पर शिवपाल यादव के स्वागत से पहले सड़क पर ठुमके लगाने का वीडियो।

समाजवादी पार्टी के गाने पर युवक ने लगाया ठुमका
समाजवादी पार्टी के गाने पर एक युवक ने ऐसा डांस किया कि वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो को देख लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद अखिलेश यादव की डूबती नैया को बचाने के लिए अब शिवपाल सिंह यादव पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में इसे लेकर भारी उत्साह है। शायद इसीलिए सपा में पुनः शामिल होने के बाद शिवपाल यादव के बलिया में प्रथम आगमन से पूर्व यहां के सपाईयों में भारी उत्साह है। जिसकी वीडियो बना कर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं विपक्षी खेमों ने इस वायरल वीडियो को देख कहा कि अखिलेश यादव की डूबती नैया को शिवपाल यादव ही बचा सकते हैं।
डीजे की धुन पर लहराया सपा का झंडा
उसी उत्साह में युवक सपा का झंडा लेकर जान की बगैर परवाह किये एनएच 31 पर ठुमके लगा रहा है। वायरल वीडियो जनपद के मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर के पास की बताई जा रही है। जहां वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवपाल सिंह यादव के आगमन से पहले स्वागत कार्यक्रम स्थल के पास एक युवक डीजे पर बज रहे सपा के गाने पर समाजवादी झंडा पकड़कर भारी उत्साह के साथ डांस कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications