Video Viral- Ballia में कोतवाल और सपा विधायक में तीखी नोकझोंक, देख लेने की दी गई धमकी

Ballia में गाड़ी खड़ा करने को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक के पुत्र और कोतवाल के बीच झड़प हुई, सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि कोतवाल द्वारा देख लेने की धमकी दी गई

Ballia का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को पुलिस बूथ के समीप गाड़ी खड़ी करने को लेकर विधायक के पुत्र और कोतवाल में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर विधायक संग्राम सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और विधायक के बीच में भी जमकर कहासुनी हुई। कहासुनी के बीच वहां पर मौजूद लोगों द्वारा वीडियो बना लिया गया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ballia SP MLA Sangram Singh Yadav

पुलिस के सामने गाड़ी खड़ी करने का आरोप
रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस पिकेट बूथ है, गुरुवार को शाम समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव के बेटे अपनी गाड़ी वहां पर लेकर पहुंचे। पुलिस कर्मियों का आरोप है कि विधायक पुत्र द्वारा पुलिस बूथ के सामने गाड़ी खड़ी कर दी गई। गाड़ी हटाने के लिए कहा गया तो वे पुलिस कर्मियों से झड़प कर लिए। विधायक पुत्र द्वारा कहा गया कि पुलिस को बूथ के अंदर बैठना चाहिए। इसी को लेकर धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी और कोतवाल प्रवीण सिंह वह विधायक पुत्र में जमकर कहासुनी हुई।

विधायक पहुंचे तो पुलिस पर भड़क गए
बेटे और उसके साथ के लोगों द्वारा विधायक संग्राम सिंह यादव को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद विधायक संग्राम सिंह अपने समर्थकों के साथ रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस बूथ के पास पहुंचे। इस दौरान कोतवाल प्रवीण सिंह से विधायक की जमकर झड़प हुई। विधायक द्वारा समाजवादी पार्टी की सरकार न होने पर पुलिस द्वारा जबरन सपा नेताओं को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी गई। हालांकि उच्चाधिकारियों शिकायत करने की बात कहते हुए विधायक संग्राम सिंह यादव अपने पुत्र और समर्थकों के साथ वापस लौट गए।

विधायक बोले- कोतवाल ने देख लेने की दी धमकी
इस बारे में समाजवादी पार्टी से फेफना के विधायक संग्राम सिंह यादव ने मीडिया कर्मियों को बताया कि गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर कोतवाल प्रवीण सिंह द्वारा उनके बेटे के साथ अभद्रता की गई। बेटे द्वारा विरोध करने और मना करने पर कोतवाल द्वारा पिता पुत्र को देख लेने की धमकी दी गई। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+