बलिया: देखते-देखते 6 लोगों को लेकर टोंस नदी में समा गई नाव, इस तरह बची जान- Video Viral
बलिया जिले के टोंस नदी में देखते ही देखते एक नाव डूब गई, नाव पर 6 लोग सवार थे जिसमें चार लोग तैरते हुए तत्काल नदी के किनारे चले आए जबकी दो लोग पानी में बहते हुए किनारे आए।
बलिया, 22 अगस्त: बलिया जिले के टोंस नदी में नौकायन के दौरान एक छोटी नाव डूब गई। इस नाव पर 6 लोग सवार थे। नाव के डूबने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि देखते ही देखते नाव नदी के पानी में समा जाती है। हालांकि नाव में सवार सभी लोग तैरते हुए नदी से बाहर आए और अब उनकी जान बच गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल और लोगों से जानकारी लेने के बाद वापस लौट गए।

दरामपुर गांव के पास डूबी नाव
दरामपुर गांव के रहने वाले दिलीप पासवान, अशोक यादव, और धरीक्षन तथा बांसडीह के रहने वाले रघुनाथ यादव और घसौती गड़वार के रहने वाले माया शंकर यादव और नाव चालक मुन्ना यादव नदी के पार पशुओं की खरीदारी के लिए गए थे। इसी दौरान तेज बहाव के चलते बीच नदी में पहुंचने पर नाउ डगमगाने लगी और नाव पर सवार लोग चिल्लाने लगे। नदी के किनारे मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और देखते ही देखते नदी के जल में नाव समा गई। हालांकि उसमें सवार सभी लोग करते हुए नदी के किनारे पहुंचे और किसी तरह उनकी जान बच पाई।
घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
नाव डूबने की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी, तहसीलदार सदानंद सरोज और थाना प्रभारी पीएन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ किया। ग्रामीणों ने बताया कि नाव चला रहे मुन्ना यादव के अलावा अशोक यादव, दिलीप पासवान और धरीक्षन यादव घटना के बाद तैरकर किनारे चले आए। वहीं रघुनाथ यादव और माया शंकर यादव नदी के तेज बहाव में फंस गए हालांकि बाद में तैरते हुए ये दोनों लोग भी किनारे चले आए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाव डूब गई थी हालांकि उसमें सवार सभी छह लोग बाल-बाल बच गए।












Click it and Unblock the Notifications