BJP MLA सुरेंद्र सिंह ने कोरोना से बचाव का बताया अजब-गजब नुस्खा, बोले- गौमूत्र पीने से नहीं होगा कोविड
बलिया, मई 08: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। तो वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए है। जबकि 372 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते बेड और ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें भी सामने आ रही है। तो वहीं, हमेशा अपने विवादित बयानों से चर्चाओं में बने रहने वाले बलिया के बेरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोरोना से बचाव का अजब-गजब नुस्खा बताया हैं।

दरअसल, बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक सुरेंद्र सिंह खुद गौ मूत्र पीते नजर आ रहे हैं। वो दावा कर रहे हैं कि वो नियमित गौ मूत्र का सेवन करते हैं, जिससे वो पूरी तरह स्वस्थ रहते हैं। इतना ही नहीं बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह सभी को गौ मूत्र पीने की सलाह दे रहे हैं। उनका दावा है कि गौ मूत्र के नियमित सेवन से कोरोना ही नहीं, किसी भी बीमारी से निपटा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विधायक जी कहते हैं- 'बेरिया विधानसभा की पूरी जनता से फिर से एक अपील करना चाहता हूं। ये पतंजलि का गोधन अर्क है। मैं सुबह रोज खाली पेट पांच ढक्कन ठंडे पानी में मिलाकर गौमूत्र पीता हूं। इसके वैज्ञानिक तत्व क्या हैं, ये मुझे नहीं पता। लेकिन यही सेवन करके लगातार 18 घंटे मैं आप सब के बीच रहता हूं और कोविड से भी बचा हुए हूं। मैं ये दिखाना चाहता हूं कि मैं भी पीता हूं।' इस वीडियो में आगे वे कहते हैं- 'मुझे पूरा विश्वास हो गया है सिर्फ गाय के गोमूत्र या गोधन अर्क का सेवन करके कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।'
निजी अनुभव आपके सामने रख रहा हूं: सुरेंद्र सिंह
भले विज्ञान इसे स्वीकार करे या नहीं। इतना वैज्ञानिक विकास के बावजूद पूरी दुनिया में लोग महामारी के शिकार हो रहे हैं। सब फेल हो चुका है, ऐसे में इंसान को भगवान का भरोसा लेकर अपने पुरखों की परंपरा को स्वीकार करना चाहिए। 50 रुपए की एक बोतल मिलती है, आराम से आप 10 दिन तक सेवन कर सकते हैं। अगर आपके पास इतना भी नहीं है तो किसी भी गाय का गौमूत्र का नियमित सेवन कीजिए। मैं अपना निजी अनुभव आपके सामने रख रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications