मुकेश सहनी की वीआईपी में शामिल हुए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह, आज इस सीट से करेंगे नामांकन
मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी में शामिल हुए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह, आज इस सीट से करेंगे नामांकन
बलिया, 11 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी से टिकट कटने के बाद बैरिया विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने बगावती तेवर दिखाते हुए मुकेश सहनी की वीआईपी का दामन थाम लिया हैं। वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के टिकट पर सुरेंद्र सिंह आज बैरिया विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वीआईपी का दामन थामने के बाद सुरेंद्र सिंह ने सीएम योगी का बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस समाज ने भगवा नाम की नाव पार लगाई थी, अब वही समाज हमारी नाव को भी पार लगाएगा।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने 7 फरवरी को 45 प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट जारी की थी, जिसमें बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया था। सुरेंद्र सिंह की जगह विधायक और मंत्री रहे स्वरूप शुक्ला को बैरिया सीट से भाजपा ने मैदान में उतारा है। भाजपा से टिकट कटने के बाद बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि अगर कोई भी दल उन्हें सम्मान के साथ बुलाकर टिकट देता है, तो उन्हें उस पार्टी में शामिल होने में कोई ऐतराज नहीं है।
गुरुवार 10 फरवरी को सुरेंद्र सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का दामन थाम लिया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी उनके घर आए और अपना प्रत्याशी बनने की मंशा जाहिर की थी। इस संबंध में सुरेंद्र सिंह ट्वीट भी किया है। सुरेंद्र सिंह ने लिखा, वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) पार्टी ने हमारी भावनाओ को ख्याल रखते हुए अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह नाव पर चुनाव लड़ने का आग्रह किया। हमने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए उनके चुनाव चिन्ह नाव पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।
सुरेंद्र सिंह ने वीआईपी का प्रत्याशी बनने के बाद सीएम योगी का बिना नाम लिए कटाक्ष भी किया। कहा कि जिस समाज ने भगवा नाम की नाव पार लगाई थी, अब वही समाज हमारी नाव को भी पार लगाएगा। सुरेंद्र सिंह का इशारा निषाद समाज की तरफ था। गौरतलब है कि मुकेश सहनी निषाद समाज से आते हैं। उनके कोर वोटर निषाद ही हैं। इसके अलावा उनका चुनाव चिह्न भी नाव है।
सुरेंद्र सिंह ने अमित शाह पर साधा निशाना
योगी के बाद सुरेंद्र सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि, 'दिल्ली में बैठने वाले और एसी कमरे में बैठकर निर्णय करने वाले लोगों को मैं दिखाउंगा कि दोआबा की धरती पर भारती जनता पार्टी, सपा और बसपा तीनों का जमानत जब्त करूंगा। दोआबा की धरती से यह संदेश दिया जाएगा कि जो गरीबों के दिलों में राज करता है, वहीं, समाज में और विधानसभा में भी राज करता है।'
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications