BJP विधायक सुरेंद्र सिंह की फिर फिसली जुबान, अखिलेश यादव को औरंगजेब तो ममता को बताया लंकिनी
BJP विधायक सुरेंद्र सिंह की फिर फिसली जुबान, अखिलेश यादव को औरंगजेब तो ममता को बताया लंकिनी
बलिया, 30 जुलाई: अक्सर अपने बयानों को लेकर बैरिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। वो मीडिया की सुर्खियों में आने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है। एक बार फिर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया, जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गए है। दरअसल, उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को औरंगजेब तो ममता बनर्जी को लंकिनी बताया है।

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने 29 जुलाई, दिन गुरुवार को डाक बंगले में मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। इस दौरान ममता बनर्जी के बारे में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में राजनीतिक लंकिनी पैदा हो गई है, जो गुंडों और सरकारी तंत्र के सहयोग से फिर सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गईं। उन्होंने कहा कि लंका फतह होगा और लंकिनी मारी जाएगी। लंकिनी का विनाश करने वाले मोदी व योगी हैं।
Recommended Video
बीजेपी विधायक ने कहा कि देश की जनता जागरूक हो चुकी है। इन्हें राम के रूप में मोदी और हनुमान के रूप में योगी मिल चुके हैं। अब कार्यकर्ता नहीं राजनैतिक सेना के रूप में कार्यकर्ताओं को काम करना पड़ेगा तभी रोहिंग्या और मुस्लिम आक्रांताओं को जवाब भारत की धरती पर दिया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संरक्षक एवं अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के पास भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभाव है।
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव सपा के अध्यक्ष बन गए। जो अपने पिता का नहीं हुआ वह आमजन का क्या होगा। वर्ष 2003 में मऊ में सैकड़ों यादवों की हत्या हो गई, लेकिन सपा का कोई नेता संवेदना व्यक्त करने के लिए भी यादवों के घर नहीं पहुंचा कि कहीं मुसलमान नाराज न हो जाएं। ऐसे लोगों से यादव समाज का कल्याण होने वाला नहीं है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications