भोजपुरी एक्टर Pawan Singh बलिया कोर्ट में हुए पेश हुए, पत्नी न आ पाएं, इसलिए बाउंसरों ने गेट किए बंद
भोजपुरी एक्टर Pawan Singh बलिया कोर्ट में हुए पेश हुए, पत्नी न आ पाएं, इसलिए बाउंसरों ने गेट किए बंद
Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) शनिवार 05 नवंबर को बलिया जिले (ballia) की फैमिली कोर्ट में पेश हुए। दरअसल, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (jyoti singh) ने भरण-पोषण की मांग को लेकर कुछ दिनों पहले बलिया (ballia) की फैमिली कोर्ट में एक वाद दायर किया था। जिसके बाद कोर्ट ने अभिनेता को अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट में हाजिर होने के लिए 5 नवंबर की तारीख दी थी।

पवन सिंह के बाउंसरों ने किया हंगामा
जैसे ही पवन सिंह (Pawan Singh) फैमिली कोर्ट में पहुंचे तो उनके फैंस का हुजूम कोर्ट में उमड़ पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान पवन सिंह के साथ आए उनके निजी सुरक्षाकर्मियों (बाउंसरों) ने उनके अंदर आते ही गेट बंद कर दिया। इस दौरान एक्टर की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (jyoti singh) भी काफी देर तक कोर्ट रूम के बाहर खड़ी रही। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद ज्योति सिंह (jyoti singh) कोर्ट रूप में दाखिल हो सकी। इस दौरान कोर्ट में परिसर के बाहर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

वकीलों में काफी आक्रोश
खबर के मुताबिक, कोर्ट की कार्यवाही पूरा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने अपनी निगरानी में पवन सिंह को बाहर निकला। इस दौरान उनके समर्थक धक्का-मुक्की करते नजर आए। कोर्ट रूम से निकलने के बाद पवन का काफिला गड़हा मंच, भरौली के लिए रवाना हो गया। इस दौरान भोजपुरी फिल्मों के एक्टर पवन सिंह के बाउंसरों की हरकतों से बलिया कोर्ट के अधिवक्ताओं में भी आक्रोश रहा। उनका कहना था कि पवन के बाउंसर कोर्ट के अंदर दाखिल हो गए थे, यह नियम के खिलाफ है। बाहर जाने की बात कहने पर वो दंबगई करने लगे।

ज्योति सिंह ने पवन सिंह से मांगा था खर्च
दरअसल, ज्योति सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी है। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल को बलिया की फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण को लेकर एक वाद दायर किया था। इस बारे में ज्योति सिंह के वकील पीयूष सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि, 'फैमिली कोर्ट की जज रागिनी सिंह ने पवन सिंह को 5 नवंबर को अदालक में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।' बताया कि इससे पहले भी पवन सिंह को नोटिस जारी हो चुके है। वकील पीयूष सिंह की मानें तो पवन सिंह को बीते 2 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वो किसी कारण से कोर्ट में नहीं पहुंच पाए थे।

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाए कई गंभीर आरोप
एक्टर पवन सिंह (actor pawan singh) की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने मेंटली हैरेस, आत्महत्या के लिए उकसाने और अबॉर्शन कराने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए बलिया पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ज्योति सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दावा किया है कि पवन सिंह ने उन्हें अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर किया और साथ ही आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया था। बलिया पुलिस स्टेशन इंजार्च प्रवीश कुमार सिंह की मानें तो ज्योति सिंह की तरफ से मिली शिकायत की जांच की जा रही है।

सुसाइड के लिए उकसाते थे, देते थे गालियां
ज्योति सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि पवन सिंह और उनकी फैमिली उन्हें मेंटली टॉर्चर करती थी। इतना ही नहीं, जब वो प्रेग्नेंट थी तो उस वक्त उन्हें ऐसी दवाइयां दी गईं, जिससे उनका मिसकैरेज हो गया। ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि पवन सिंह शराब पीकर उन्हें गालियां देते थे और उनके साथ बदसलूकी करते थे। इतना ही नहीं, उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाते भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति सिंह ने कहा कि उन्होंने पवन सिंह पर जितने भी आरोप लगाए हैं, उन सभी चीजों के उनके पास सबूत हैं।












Click it and Unblock the Notifications