Ballia News: बलिया में भीषण हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चार लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बलिया में सड़क हादसे में सोमवार रात में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा है।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

मरने वालों में दो युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोनों सोमवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि बलिया जनपद के खानवर गांव के रहने वाले 25 वर्षी शैलेंद्र राजभर पुत्र राजबहादुर और 26 वर्षीय बंटी राजभर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात में वापस लौट रहे थे।
बाइक सवार नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी गांव के समीप पहुंचे थे, इसी दौरान मकान ढलाई का काम करने के बाद कुछ मजदूर मिक्सर मशीन पर बैठकर अपने घर वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार की बाइक मिक्सर मशीन लेकर जा रही ट्रैक्टर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि शैलेंद्र और बंटी की मौके पर ही मौत हो गई इसके अलावा मिक्सर मशीन पर बैठे हालदारपुर थाना क्षेत्र के गहना गांव निवासी 52 वर्षी शिवदास और 50 वर्षीय राम नक्षत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता है इससे पहले दोनों की भी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों का शव कब्जे में लेने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications