जब व्यापारी ने लाइव सुसाइड कर CM YOGI से लगाई थी न्याय की गुहार, अब सूदखोरों पर बुलडोजर चलने को तैयार!
Facebook Live Suicide Ballia: सूदखोरों के आतंक से आत्महत्या कर लेने वाले असलहा व्यापारी की मौत सूदखोरों के गले की फांस बनती जा रही है। 72 घंटे के अंदर आरोपियों के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा।

बलिया में घटित एक ऐसी घटना जिसने न केवल यूपी को बल्कि पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया। लोगो में आक्रोश की चिंगारी जब प्रदेश के सीएम योगी और पीएम मोदी तक पहुंची तो प्रशासन ने भी आंख, कान खोला और कार्रवाई में जुट गई। फिर क्या था, सीएम योगी यानी बाबा का बुलडोजर बलिया के कुख्यात अपराधियों के गले का फ़ांस बन गया।
सूदखोरों से प्रताड़ित व्यापारी ने की लाइव सुसाइड
बलिया में एक समय अंग्रेजो का आतंक हुआ करता था। जिसे बागी बलिया के लोगों ने भगाने का काम किया। लेकिन आज़ादी के बाद बलिया में सूदखोरों का आतंक अंग्रेजी हुकूमत के आतंक से कम नही है। आपको बता दें कि बलिया में कई व्यापारी इनके आतंक से आत्महत्या कर चुके है। ताजा मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित आर्म्स व्यापारी नन्द लाल सूदखोरों के जाल में ऐसा फंसा, कि पहले तो फेसबुक पर लाइव हो कर उसने अपना दर्द बताया और अपनी बन्दूक को सर पर सटाते ही गोली मार कर सूदखोरों से खुद को मुक्त कर लिया। लेकिन अपने दो मासूम बच्चे और पत्नी समेत पूरे परिवार को एक सदमा दे गया।

आग की तरह फैला लाइव सुसाइड का वीडियो
आर्म्स व्यापारी ने लाइव सुसाइड से पहले सूदखोरों के आतंक को दुनिया के सामने रखा और अपने बच्चों, पत्नी की रक्षा के लिए प्रदेश के सीएम और देश के पीएम योगी-मोदी से गुहार लगाते हुए कहा कि सूदखोरों ने आज मेरा घर तक लिखवा लिया, मुझे जीने की इच्छा नही है। किसी के भी दिल और दिमाग को छल्ली कर देने वाला यह लाइव सुसाइड वीडियो जब वायरल हुआ तो हर किसी ने चन्द मिंटो के लिए अपनी आंखें बंद कर ली और आवाज आई की सूदखोरों का आतंक खत्म होना चाहिए, पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
पुलिस ने घटना के दूसरे दिन शुरू की कार्रवाई
लाइव सुसाइड वायरल मामले को मीडिया ने भी प्रमुखता से उठाया। आवाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 12 नामज़द और 5 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। लेकिन घटना के लगभग 48 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। हालांकि घटना के तीसरे और चौथे दिन पुलिस ने एक अज्ञात और दो नामज़द सूदखोरों को गिरफ्तार कर लिया और शेष की तलाश जारी है।

जनप्रतिनिधियों द्वारा पीड़ितों परिजनों से मुलाकात
मामले को तूल पकड़ता देख बलिया के सपा और भाजपा के लोगों द्वारा पीड़ित परिवार के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, पूर्व सपा मंत्री नारद राय, सपा के जिला अध्यक्ष समेत अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवार को सूदखोरों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक मुख्य सूदखोरों तक नही पहुंचे हैं जिनके कारण नंद लाल ने खुद को मौत की नींद सुला दिया।
पत्नी को नौकरी और 50 लाख मुआवजे की मांग
लाइव सुसाइड मामले में घटना के 72 घण्टे बाद जब मीडिया के आलोचना का शिकार व्यापारी संगठन हुआ तो कुम्भकर्णी नींद से जागा। जहां पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। फिर व्यापारी संगठन ने एक जुट होकर एक मंच से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दूसरा कदम बढ़ाया। जिसमे मृतक नंद लाल की पत्नी को नौकरी और 50 लाख मुआवजा देने की मांग प्रदेश सरकार से किया। साथ ही आंदोलन की चिंगारी फूंकी और मांग नही पूरी होने पर बलिया बन्द की चेतावनी दे डाली।
Recommended Video


सूदखोरों पर योगी का बुलडोजर चलने को तैयार, 3 दिनों का मिला अल्टीमेटम
अपराधियों के लिए योगीराज में बुलडोजर खौफ बन गया है। यही वजह है कि बलिया में सूदखोरों के आतंक से आत्महत्या कर लेने वाले असलहा व्यापारी की मौत सूदखोरों के गले की फांस बनती जा रही है। बलिया कोतवाली में दर्ज मुकदमे में 13 आरोपियों में से दो आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर पुलिस ने सीधा अल्टीमेटम दे दिया है। पुलिस ने माइक के जरिए अनाउंस किया कि 72 घंटे के अंदर अवैध तरीकों से बनाए गए मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा। लिहाज़ा अवैध मकानों में रहने वाले किरायदार अपनी व्यवस्था कर ले। असलहा व्यापारी आत्महत्या मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिनमें से अभी तक तीन आरोपियों की ही गिरफ्तारी हो पाई है। इस दौरान सदर कोतवाल ने अनाउंसमेंट कर चेतवानी दी। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, नपा ईओ, सीओ सदर और भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications