यूपी चुनाव : 4 चरणों के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ, बलिया में शाह ने किया दावा
बलिया, 27 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 5वें चरण के मतदान के बीच सियासी दिग्गज मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्ती, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर और गृह मंत्री अमित शाह आज बलिया में हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 4 चरणों के चुनाव में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। साथ ही कहा कि भाजपा ने 300 से ज़्यादा सीटों के साथ चार चरणों में हुए मतदान से प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पाचवें, छठे, और सातवें चरण में पूर्वांचल की जनता को इसपर बहुत बड़ी इमारत को बनाने का काम करना है।
Recommended Video

'मोदीजी ने मच्छरों से, योगीजी ने माफियाओं से छुटकारा दिलाया'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरा पूर्वांचल 'मच्छर' और 'माफिया' (गुंडों) से मुसीबत में था, लेकिन पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को मच्छरों से छुटकारा दिलाया और योगीजी ने उन्हें माफिया से छुटकारा दिलाया। उन्होंने (विपक्ष) 70 के दशक में 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था, लेकिन उन्होंने गरीबी हटाने के बजाय गरीबों को हटाना शुरू कर दिया। शाह ने कहा कि वे (विपक्ष) जिन्होंने संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले अपराधियों के मामलों को वापस ले लिया है, वे सत्ता में आने पर माफियाओं (गुंडों) के साथ भी ऐसा ही करेंगे। केवल भाजपा के अधीन माफियाओं को जेलों में रखा जाएगा।
पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में रविवार को सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिलों में वोटिंग हो रही है। पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर 692 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी तकदीर का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications