दलित लड़की का बलिया से किया अपहरण, फिर पानीपत ले जाकर किया गैंगरेप

बलिया। रांची और हैदराबाद के बाद उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नाबालिग दलित किशोरी का अपहरण कर उससे कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एएसपी की मानें तो इस मामले में किशोरी के चिकित्सा परीक्षण के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मामला मनियार पुलिस स्टेशन का है।

A minor girl was allegedly physical attack in Maniyar police station area

एएसपी संजय यादव ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 15 वर्षीय किशोरी का पिछले दिनों अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में 29 तारीख को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि किशोरी गायब है। लेकिन किशोरी 21 नवंबर को वापस लौट आई थी। बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो कानून एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसे हरियाणा के पानीपत ले जाकर उसका साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी आनन्द सागर यादव को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+