Ballia: 40 साल की महिला और 18 साल के युवक के बीच हुआ प्यार, शादी की जिद पर अड़ा प्रेमी, मचा बवाल
Ballia के बलिया जनपद में 40 साल की एक महिला और 18 साल के एक युवक के बीच प्यार हो गया। प्यार हो जाने के बाद युवक उसी महिला के साथ शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के Ballia जनपद से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलिया में एक 40 वर्षीय विधवा महिला और 18 साल के युवक के बीच प्यार हो गया। प्यार के बाद 18 वर्षीय युवक महिला के साथ शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है।
इस मामले में महिला के परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। परिजनों द्वारा शिकायत के आधार पर बलिया जिले के बैरिया थाने की पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वही इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
दरअसल, बलिया जिले की बैरिया थाने के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला का मायका रेवती थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महिला सहतवार इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी।
शादी समारोह में 18 वर्षीय एक युवक भी पहुंचा था। इसी शादी में महिला और उक्त युवक की एक दूसरे से मुलाकात हुई और दोनों ने एक दूसरे को दिल दे दिया। मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और दोनों बातचीत करने लगे।
बात धीरे-धीरे आगे बढ़ी तो वह युवक विधवा महिला के घर भी आने जाने लगा। यह भी बताया जा रहा है कि महिला को एक 11 साल और एक दो साल तथा 6 साल की एक बेटी है। महिला का प्रेमी उससे मिलने के लिए घर पर आता जाता था, जिसको लेकर महिला के बड़े बेटे द्वारा नाराजगी जाहिर की जाती रही।
बेटे द्वारा विरोध करने पर महिला द्वारा अपने बेटे की पिटाई कर देती थी। दोनों का प्रेम जब परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई।
इस बात से नाराज होकर विधवा महिला के परिजन बैरिया थाने में पहुंचे और इस मामले की लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधवा महिला और उक्त युवक को थाने बुलाया। दोनों से पूछताछ की गई, जहां युवक महिला से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा।
फिलहाल इस मामले में बैरिया थाना प्रभारी शिवचंद यादव ने मीडिया को बताया कि अगर युवक की शादी की वैधानिक उम्र होगी तो इन दोनों को कोई नहीं रोक सकता। अगर युवक की उम्र शादी के योग्य नहीं है तो पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications