Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी पुलिस के सामने महिला को लात-घूसों और डंडों से पीटा, VIDEO वायरल होने के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबित

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में महिला की पिटाई का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला को लात-घूंसों और डंडों से पीटते हुए देखे जा सकते है। इस दौरान यूपी 112 के सिपाही भी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने महिला की कोई मदद नहीं की। वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटना के समय मौजूद डायल 112 के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वायरल वीडियो बलरामपुर जिले के थाना रेहरा बाजार के अधीनपुर गांव का बताया जा रहा है। एसपी के आदेश पर रेहरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अग्निहोत्री ने मामले की पड़ताल शुरू की तो सच सामने आया। आनन-फानन में महिला से तहरीर लेकर पिटाई करने वाले पति समेत 6 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। रात में दबिश देकर पति, जेठ, देवर व एक भतीजे को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। एसपी देव रंजन वर्मा ने बताया कि 112 पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

दरअसल, अधीनपुर निवासी अशोक अपना पुराना मकान बेचना चाहता था। वह चाहता था कि मकान अपने भाई को बेंचे, जबकि उसकी पत्नी सुशीला दूसरे के हाथ मकान बेचने के पक्ष में थी। गुरुवार दोपहर अशोक व सुशीला के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सुशीला ने अपने बचाव में डायल 112 पुलिस बुला ली। बातचीत के दौरान अशोक ने सुशीला को डंडे से पीटना शुरू किया। वहां मौजूद अशोक के बड़े भाई बेचू, छोटे भाई संतोष, भतीजे अंकित, सनी व सचिन ने भी सुशीला पर लाठियां बरसाईं। उसे लात घूंसे से भी पीटा गया।

नहीं किया पुलिसकर्मियों ने बचाने का प्रयास

नहीं किया पुलिसकर्मियों ने बचाने का प्रयास

यूपी 112 के पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे लेकिन वह मूकदर्शक ही बने रहे उन्होंने महिला को बचाने और उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। घटना का वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज कर लिया गया है और चार की गिरफ्तारी हो गई है। दो अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+