UP News: छह बच्चों की मां को हुआ अपनी बहू-बेटे की उम्र के युवक से प्यार, करना चाहती थी शादी लेकिन...
UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बलरामपुर जनपद में एक महिला को अपने बेटे और बहू की उम्र के युवक से प्यार हो गया। महिला उससे शादी करना चाहती थी लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं था।
शादी के लिए दबाव बनाने पर महिला के प्रेमी ने गला चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमी उसकी लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया। लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, बलरामपुर जनपद के लखाही की रहने वाली 55 वर्षीय फातिमा बानो एक गौशाला में काम करती थी और 22 दिसंबर को गौशाला से अपने घर लौटते समय वह गायब हो गई थी। 23 दिसंबर को महिला के दामाद द्वारा उसके गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया गया।
जांच जांच के दौरान पता चला कि महिला और गांव के ही रहने वाले मोहम्मद अहमद नामक युवक से गहरी दोस्ती थी। ऐसे में पुलिस ने मोहम्मद अहमद को पकड़ कर उसे पूछताछ शुरू की तो वह पहले पुलिस को बरगलाता रहा। बाद में पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
युवक द्वारा बताया गया कि फातिमा उसके साथ शादी करना चाहती थी लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं था। उसने बताया कि फातिमा की उम्र अधिक थी ऐसे में वह शादी करने के लिए उसे मना भी किया था लेकिन वह लगातार दबाव बना रही थी। ऐसे में उसने फातिमा को रास्ते से हटाने का फैसला किया।
उसके बाद उसने फातिमा को सुनसान स्थान पर मिलने के लिए बुलाया और चाकू से गला रेत पर उसकी हत्या कर दी। प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया। उसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार मोहम्मद अहमद के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications