यूपी विधानसभा चुनाव 2022: AIMIM ने घोषित किया पहला प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष समेत 80 लोगों पर केस दर्ज

UP Assembly Election 2022: बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए एआईएमआईएम (AIMIM) ने अपना पहला प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बलरामपुर (Balrampur) जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने अपनी पार्टी का यूपी में पहला प्रत्याशी उतरौला विधानसभा के लिए घोषित किया है। वहीं, इस कार्यक्रम के साथ पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई। दरअसल, इस दौरान धारा 144 व कोरोना गाइडलाइन (Coronavirus) का उल्लंघन किया गया। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने अब एसपी के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष व प्रत्याशी समेत 6 नामजद व 80 अज्ञात लोगों पर कोतवाली उतरौला में केस दर्ज किया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

UP Assembly Election 2022 aimim declared first candidate from utraula balrampur

AIMIM ने डॉ. अब्दुल मन्नान को उतरौला विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। डॉ. मन्नान पेशे से नेत्र सर्जन है और जिले में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। अभी हाल ही में डॉ. मन्नान पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़कर AIMIM शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन अवैसी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। कार्यक्रम में सैंकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को तो छोड़िए मंच पर मौजूद किसी भी नेता ने मास्क तक नहीं पहन रखा था और न ही कार्यक्रम की परमिशन ली गई थी। कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद व मीडिया में चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए आनन-फानन में एसपी हेमन्त कुटियाल ने उतरौला पुलिस को दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली व प्रत्याशी डॉ. अब्दुल मन्नान समेत 6 नामजद व 80 अज्ञात लोगों पर 144 उल्लंघन व कोरोना महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

डॉ. अब्दुल मन्नान का कहना है कि कार्यक्रम में उन्होंने मास्क, सैनेटाइजर हर चीज का इंतेजाम किया था। उन्होंने कहा​ कि बंगाल में बीजेपी चुनाव लड़ रही है, सभा कर रही है उनपर कोई मुकदमा नहीं लिखा जाता। बीजेपी बिहार में बड़ी बड़ी सभा करते रहे उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीजेपी यूपी में भी तमाम प्रोग्राम कर रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और एक कांफ्रेस AIMIM ने करके यूपी में अपना पहला प्रत्यशी घोषित कर दिया तो बीजेपी, बसपा, सपा को मिर्ची लग गई है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व बीजेपी, कांग्रेस ये जानती है कि डॉ. मन्नान का मुकाबला करना मुश्किल है इसलिए मुकदमा लिखा गया। इस मामले में सीओ उदयराज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की परमीशन नहीं ली गई थी। सूचना मिलने पर उतरौला थानाध्यक्ष मौके पर गए थे। सूचना सही पाए जाने पर 6 नामजद व 80 अज्ञात लोगों पर उतरौला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+