Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी आए PM मोदी: 5 नदियों को जोड़ने वाली सरयू परियोजना का उद्घाटन, हजारों की भीड़ जुटी

बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर आए हैं। यहां आज सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन समारोह है। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। अभी मोदी ने खुद स्क्रीन पर परियोजना का जायजा लिया। उनका कहना है कि, इस परियोजना से लाखों लोगों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि, परियोजना के फलस्वरूप 14 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई हो सकेगी।

6200 से अधिक गांवों को मिलेगा पानी

6200 से अधिक गांवों को मिलेगा पानी

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना पूर्वी यूपी के 9 जिलों-बहरीच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और महाराजगंज को फायदा पहुंचाएगी। भाजपा नेताओं का दावा है कि, इससे 6200 से अधिक गांवों के लगभग 29 लाख किसानों को लाभ होगा। एक भाजपा नेता ने कहा कि, अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना की समीक्षा की है। वह बलरामपुर में इसका उद्घाटन करने के लिए ही आए।

Recommended Video

    PM Modi ने किया Saryu Nahar Project का उद्घाटन, Balrampur में विपक्ष पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी

    5 नदियों को आपस में जोड़ा गया

    प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया कि, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना 9800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई गई है। जिसमें से 4600 करोड़ रुपये पिछले 4 वर्षों में प्रावधान किए गए थे। पीएमओ के मुताबिक, इसमें क्षेत्र के जल संसाधनों का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए 5 नदियों-घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा और रोहिणी को आपस में जोड़ना भी शामिल है।

    पूर्वी यूपी के 9 जिलों में विस्तार

    इन सभी से पूर्वी यूपी के 9 जिलों-बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और महाराजगंज को फायदा होगा। पीएमओ की ओर से यह भी कहा गया कि, उपरोक्त जिलों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस परियोजना को जल्द अंतिम रूप दिया जा रहा है। मोदी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे, बीते रोज ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट कर दिया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+