नहाते समय बेटियों का अश्लील वीडियो बना कर रहा था यौन शोषण, पिता ने कुल्हाड़ी से मार डाला

बलरामपुर: युवती का यौन-शौषण करने के बाद उसकी छोटी बहन को भी करने लगा ब्लैकमेल, पिता-पुत्र ने उतारा मौत के घाट...

Uttar pradesh News, बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हुई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यहां ललिया थाना इलाके में बीते 14 जनवरी को गन्ने के खेत से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसे धारदार हथियार से मारकर फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में पिता और उसके नाबालिग बेटे को हत्यारा मानते हुए गिरफ्तार किया है। इन बाप बेटे के अनुसार, जो व्यक्ति उन्होंने मारा, वह दरिंदा था, उसने बेटियों के साथ रेप व ब्लैकमेलिंग की थी।

जिसकी हत्या हुई उसने दो बहनों को फंसाया था

जिसकी हत्या हुई उसने दो बहनों को फंसाया था

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई, उसने इन अभियुक्तों (पकड़े गए पिता-पुत्र) की बेटियों को अपने जाल में फंसाया था। उसने पहले बड़ी बहन को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद छोटी बहन को भी ब्लैकमेल करने लगा। इसकी भनक जब इन बहनों के पिता को लगी तो उसने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर उस व्यक्ति की जान ले ली। वह व्यक्ति (जो मारा गया) लालपुर खदरा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती का रहने वाला था। उसका नाम था राम धीरज यादव। धीरज थाना ललिया क्षेत्र में गोकरन नामक शख्स के यहां रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था।

ब्लैकमेल कर हवस मिटाता था धीरज

ब्लैकमेल कर हवस मिटाता था धीरज

गिरफ्त में लिए गए पिता-पुत्र ने पुलिस को बताया कि धीरज दरिंदा था। धीरज ने उनकी बड़ी लड़की का नहाते वक्त अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसे दिखाकर ब्लैकमेल करता और शारीरिक शोषण करता था। जिसके बाद उसने छोटी बहन को भी उसी तरह ब्लैकमेल किया और उससे भी रेप करना चाहता था। हालांकि, इसका पता गोकरन चल गया। गोकरन ने वहीं अपने बेटे के साथ मिलकर धीरज को कुल्हाड़ी मारीं। इसके बाद मरे हुए धीरज को गन्ने के खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने धीरज की हत्या में उन बेटियों के बाप और भाई को पकड़ा

पुलिस ने धीरज की हत्या में उन बेटियों के बाप और भाई को पकड़ा

धीरज की लाश 14 जनवरी को गन्ने के खेत से पुलिस ने बरामद की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला​ कि हत्या धारदार हथियार से हुई थी। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि धीरज गोकरन के यहां काम करता था। इसके बाद पुलिस गोकरन के घर पहुंची। जहां से कुल्हाड़ी, मृतक धीरज के कपड़े और मोबाइल बरामद किए। फिर पिता व नाबालिग पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

धीरज उन बेटियों के यहां रहकर ही खेती-बाड़ी करता था

धीरज उन बेटियों के यहां रहकर ही खेती-बाड़ी करता था

ललिया थाना प्रभारी नरेंद्र यादव का कहना है कि यह सच है कि जो व्यक्ति (धीरज) कुल्हाड़ी से काटकर मारा गया, उसकी गोकरन की बेटियों पर बुरी नजर थी। वह गोकरन के ही घर में रहकर खेती-बाड़ी का काम देखता था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने गोकरन की दोनों बेटियों को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पहले उसने बड़ी बेटी को ब्लैकमेल ​कर उसका शारीरिक शोषण किया, उसके बाद उसकी छोटी बेटी के साथ ही ऐसा ही करने वाला था। हालांकि, गोकरन को पता चल गया तो उसने धीरज की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+