Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गठबंधन उम्मीदवार ने मोदी और शाह पर दिया विवादित बयान, कहा- भाजपा के दलाल गुजरात की खाड़ी में गिरेंगे

Balrampur News, बलरामपुर। 2019 के लोकसभा चुनाव Lok Sabha Elections 2019 में नेताओं की चुनाव आयोग के सख्ती के बावजूद नेताओं की बदजुबानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अपने बयानों के कारण हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले प्रदेश के पूर्व मंत्री और गठबंधन के उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) पर विवादित बयान दिया है।

former minister vinod kumar controversial statement on pm narendra modi and amit shah

जिले के उतरौला कस्बे में एक चुनावी जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) को ठग बताया है। कहा, 'नरेन्द्र मोदी, अमित शाह जो दो ठग है और देश को लूटने वाले है, दस दिन बचे है सबको लगना पड़ेगा तभी गठबंधन जीतेगा। पंडित सिंह यही नहीं रुके उन्होंने पीएम की गरिमा का भी ख्याल न रखते हुए दोनों नेताओं को बीजेपी का दलाल बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जो दलाल है इस देश से जाकर गुजरात की खाडी में गिरेंगे।'

इससे पहले भी पिछले दिनों गोंडा लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में उतरौला कोतवाली में केस भी दर्ज हो चुका है। बता दें की हाल ही में प्रत्याशी विनोद कुमार ने गोंडा में मंच से पूर्व मंत्री ने कीर्तिवर्धन सिंह की तुलना चूहे से कर दी। क्षेत्रीय अवधी भाषा में सांसद पर अमर्यादित टिप्पणी की और कहा कि 'जाता के तर कै मूस होइ जैहैं कीर्तिवर्धन'। फिर बोले की इतना वोट दे दो की भाजपा सांसद चूहा बन जायें। इसके बावजूद पंडित सिंह की बदजुबानी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

ये भी पढ़ें:- गोंडा सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+