यूपी: योगी सरकार से नाराज किसान अपनी फसल को कर रहे आग के हवाले

Balrampur News, बलरामपुर। देश के हर राजनीतिक मंच से किसानों की बात न हो ऐसा शायद ही कभी होता है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। मिल द्वारा किसानों को गन्ने का बकाया पैसा महीनों से नहीं दिया जा रहा है जिससे किसानों के घरों में रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इससे हताश व निराश किसान अपनी खड़ी फसल को आग के हवाले करने में गुरेज नहीं कर रहे है। बजाज शुगर मिल द्वारा गन्ना किसान का बकाया भुगतान न किये जाने से किसानों ने एक महीने से 2 क्रय केंद्रों की गन्ने की सप्लाई ठप्प कर आंदोलन कर रहे हैं। इन गन्ना किसानों की सुध लेने के लिए सत्ताधारी दल का एक भी नेता अभी नहीं पहुंचा है।

नहीं दिया गन्ने का बकाया पैसा

नहीं दिया गन्ने का बकाया पैसा

जिले की बजाज चीनी मिल के बन्द पड़े विजय नगर व बेनी नगर गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना किसानों ने चीनी मिल और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि बजाज शुगर मिल ने करीब 2 करोड़ रुपये की गन्ने की खरीद कर ली, लेकिन इस सत्र में गन्ने का एक पैसा अभी तक भुगतान नहीं किया। किसानों का कहना है कि जब तक गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर दिया जाता है तब तक गन्ने की सप्लाई नहीं करेंगे। चीनी मिल की इस मनमानी के चलते करीब 45 गांव के किसान परेशान है। बकाया भुगतान न होने से गन्ना किसानों के सामने रोटी का संकट आने लगा है। कुछ किसान इसकदर हताश और निराश हो चुके है कि अपनी ही खड़ी फसल को आग लगा रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने किसानों को समझाने का प्रयास

पूर्व मंत्री ने किसानों को समझाने का प्रयास

गन्ने का बकाया भुगतान न होने से बेनी नगर और विजय नगर में हो रहे आंदोलन की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने किसानों से मुलाकात की और उन्हें गन्ना जलाने से मना किया। साथ ही उनके क्रय केंद्रों को तुलसीपुर से सम्बद्ध करा कर जल्द से जल्द बकाया गन्ने का भुगतान दिलाया जाएगा।

जानिए क्या कहते है डीएम

जानिए क्या कहते है डीएम

जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि तुलसीपुर और बलरामपुर की मिलों में ऐसी कोई समस्या नहीं आ रही है। बजाज चीनी मिल पर इस समस्या की सूचना मिली है। किसानों से बात की जा रही है और जल्द ही उनका बकाया भुगतान दिलाया जाएगा। अगर मिल प्रबंधन ना जाए तब पर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है तो मिल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+