बलरामपुर: खेत में खींचकर किशोरी का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
बलरामपुर, जून 10: खबर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से है, यहां छेड़छाड़ का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पांच लड़के एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे सभी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह घटना बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

10 से 12 दिन पुराना है यह वीडियो
दो मिनट 55 सेकेंड का यह वीडियो बुधवार 09 जून को वायरल हुआ था, जो 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल हुए वीडियो में गांव के ही पांच लड़के एक नाबालिग अर्धनग्न लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। प्राप्त समाचार के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ शौच के लिए गन्ने के खेत में गई थी। उस दौरान कुछ लड़कों ने उसके साथ शर्मनाक हरकत की। आरोप है कि पहले से ही घात लगाकर गांव के पांच लड़के बैठे थे। जिन्होंने किशोरी को गन्ने के खेत में दबोच लिया और उसकी सहेली को मारकर भगा दिया।
बनाया आपत्तिजनक वीडियो
पीड़िता का आरोप है गांव के ही उदयराज, लल्लू, लगन और पिल्लू नाम के युवक पंडित नाम के युवक को साथ लेकर गन्ने के खेत में पहुंचे और नाबालिग लड़की के कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया। बाद में आरोपियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने वीडियो में मौजूद पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पास्को व आईटी एक्ट सहित अन्य घाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications