यूपी: पूजा करने जा रहे शख्स को कुत्ता भगाना पड़ा भारी, दबंग ने मारी गोली, दो घायल
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में मामूली विवाद को लेकर टेंपो चालक व पान की दुकान वाले शख्स के बीच जमकर मारपीट हुई। टेम्पो चालक ने असलहे के बट से मारकर पान विक्रेता को घायल कर दिया। मारपीट होता देख बीच बचाव करने आए एक शख्स को टेंपो चालक ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल शब्बीर को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के कर्बला के निकट का है, यहां दुर्गाशंकर गिरी पान की दुकान चलाते हैं। दुर्गाशंकर गिरी झारखंडी मंदिर में सुबह के समय पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान कुत्ता भगाने की बात को लेकर टेंपो चालक प्रभु शुक्ला के से दुर्गाशंकर की कहासुनी हो गई। गुस्से से आग बबूला प्रभु शुक्ला ने अवैध असलहा निकाल लिया और दुर्गाशंकर को असलहे के बट से मारकर घायल कर दिया। मारपीट होता देख पास के ही रहने वाले शब्बीर ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसपर प्रभु शुक्ला शब्बीर पर भी खासा नाराज हो गया और उसे गोली मार दी। इस दौरान गोली शब्बीर के पैर में लगी। दोनों घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने प्रभु को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी प्रभु को मौके से ही गिरफ्तार कर असलहा भी बरामद कर लिया है। घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है। जिला चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर रमेश पांडे ने बताया कि गोली पैर में लगी है, जिस कारण शब्बीर खतरे से बाहर है। फिलहाल उसे एक्स-रे की सलाह दी गई है। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा की गोली के छर्रे पैरों के भीतर हैं या नहीं।

पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया दुर्गाशंकर झारखंडी मंदिर पर पूजा करने के लिए जा रहा था और उसके पीछे एक कुत्ता भी मंदिर के भीतर जा रहा था। कुत्ते को भगाने के लिए वह कुछ बोल रहा था, तभी पीछे खड़े प्रभु शुक्ला को ऐसा लगा कि दुर्गाशंकर उसे ही गालियां दे रहा है। इस वजह से प्रभु शुक्ला ने दुर्गाशंकर को असलहे से मारना-पीटना शुरू कर दिया और बचाव में आए शख्स शब्बीर को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications