फिलीस्तीन का झंडा लहराने के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; इंस्टाग्राम से सीखा था झंडा बनाना
मध्य प्रदेश के बालाघाट में ईद मिलान जुलूस के दौरान फिलीस्तीनी झंडा फहराने के आरोप में बालाघाट कोतवाली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग और सोहैल खान इस मामले के मास्टरमाइंड हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम से प्रेरित होकर झंडा तैयार करवाया था।

झंडा बनाने की प्रक्रिया
आरोपियों ने कुल तीन फिलीस्तीनी झंडे बनवाए थे, जिन्हें साकिब और तौहिब द्वारा जुलूस में लहराया गया। पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि यह कदम फिलीस्तीनी घटनाक्रम के समर्थन में उठाया गया था।

पुलिस की जांच जारी
एसपी ने कहा कि फिलहाल इस संबंध में किसी अन्य स्तर पर झंडा उपलब्ध कराने या फहराने के लिए उकसाने की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पूछताछ जारी है।

अन्य जिलों में भी मामले
इस घटना के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी फिलीस्तीनी झंडे फहराने के मामले सामने आए हैं। पुलिस इन मामलों के तार जोड़ने के लिए भी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है, और आगे की जांच जारी है।
सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कुछ युवाओं द्वारा फिलीस्तीनी झंडा लहराने का मामला सामने आया है, जिसने विवाद पैदा कर दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच की बात कही।

स्टेशन रोड थाना में संजय पिता कृष्ण कुमार पाटीदार ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे जब वह शहर सराय से न्यू रोड की ओर जा रहे थे, तब मुस्लिम समाज का ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर सराय से शहीद चौक की ओर बढ़ रहा था। जुलूस में एक व्यक्ति हाथ में फिलीस्तीनी झंडा लहराते हुए चल रहा था, जिससे उनकी और अन्य लोगों की देशभक्ति की भावना आहत हुई।
संजय ने अपनी शिकायत में कहा कि इस तरह के कार्य से देश की संप्रभुता और एकता को खतरा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे कृत्य जारी रहे, तो भविष्य में और भी लोग इसी तरह के कार्य कर सकते हैं, जो देश की अखंडता को प्रभावित कर सकता है।
इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 197(1) में केस दर्ज किया है। एएसपी राकेश खाखा ने पुष्टि की है कि मामले की विवेचना जारी है।












Click it and Unblock the Notifications