Balaghat News: 'गुस्से में भूल गया वो कि उसके मां-बाप है', उठाई कुल्हाड़ी फिर दोनों को उतार दिया मौत के घाट

Double murder of elderly couple: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के एक गांव में दिलदहला देने वाली वारदात हुई। जिन मां-बाप ने बेटे को बुढ़ापे का सहारा समझा, वह उनकी जान का ही दुश्मन बन गया। धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपति को मौत के घाट उतार दिया। खून से सनी लाशें देख ग्रामीण सन्न रह गए।

वारदात बालाघाट के सिंगोड़ी पंचायत के गुनई गांव में हुई। बताया गया कि किसी बात पर 64 साल के रूपचंद और उसकी पत्नी की छोटे बेटे सरोज मेश्राम से कहा सुनी हुई। काफी देर तो उनके बीच बहस होती रही। फिर अचानक सरोज घर का सामान बाहर फेंकने लगा।

गुस्से में सरोज ने घर में काफी तोड़-फोड़ भी मचाई। इस बात का जब उसके पिता ने विरोध किया और घर का सामान फेंकने से मना किया तो सरोज ने पिता को धकेल दिया। बचाव में जब सामने उसकी मां कविता आई, तो सरोज ने घर की कुल्हाड़ी उठा ली। फिर दोनों पर कई वार किए।

balaghat double murder

आस-पड़ोस के लोगों ने जब इस बुजुर्ग दंपति की चीख-पुकार सुनी और घर से निकलकर देखा तो रूपचंद और उसकी पत्नी की रक्तरंजिश लाश घर के आंगन में पड़ी हुई थी। इस दौरान कुल्हाड़ी लेकर सरोज पड़ोसियों को भी धमकाने लगा। उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे कुछ और लोगों पर उसने कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया।

balaghat double murder

वारदात के बाद आरोपी सरोज फरार हो गया। बताया गया कि वह रूपचंद का सबसे छोटा बेटा हैं। घटना की खबर लगने के बाद पुलिस पहुंची फिर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी गई। गुरूवार की सुबह उसे एक खेत से गिरफ्तार कर लिया गया। जहां वह एक झोपड़ी में छिप गया था।

इस तरह के मामले में जबलपुर के मनोचिकित्सक ओपी रायचंदानी ने बताया कि ऐसे गुस्से की प्रवृत्ति बेहद खतरनाक होती हैं। जो बेटा कल तक अपने मां-बाप की सेवा कर रहा था, उसका अचानक उग्र होना मेंटली डिसऑर्डर का हिस्सा हैं। ऐसे क्षणिक आवेश वाले व्यक्ति से कुछ समय दूरी बनाना चाहिए फिर उसके मन को भांपते हुए कुछ समय सहमति जताना चाहिए। जब यह आवेश कम हो तो उसकी काउंसलिंग जरुरी हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+