MP News: इतिहास में दर्ज होगा कि कांग्रेस ने राममंदिर का विरोध किया, पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने बैसाखी के पावन पर्व पर भोपाल के तात्या टोपे नगर स्थित गुरूद्वारे पहुंचकर मथ्था टेका और सबके मंगल की कामना की।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्रीने रविवार को बालाघाट संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी के समर्थन में 10 से ज्यादा गांवों में पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा को संबोधित किया।

Congress opposed Ram temple big statement of former CM Shivraj Singh Chouhan

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्रीने कहा कि, जनता से पदों के नहीं बल्कि दिल और आत्मा के रिश्ते हैं। नवरात्रि चल रही है और मैं मैया से केवल यहीं मांगता हूं कि, माँ मुझे धन, बल, विद्या, स्वर्ग और मुक्ति नहीं चाहिए। मुझ पर केवल इतनी कृपा करना की मरने के बाद बार-बार इसी जनता के बीच पैदा करना ताकि सेवा कर सकूं।

सोनिया जी की बैकडोर एंट्री

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा था। आनंद और उत्सव में देश डूबा हुआ था, नौजवानों का उत्साह चरम पर था, लेकिन कांग्रेस पार्टी गमगीन थी। निमंत्रण उन्हें भी दिया था लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे। जब तक धरती रहेगी तब तक ये बात इतिहास में रहेगी कि, कांग्रेस ने राममंदिर का विरोध किया था।

Congress opposed Ram temple big statement of former CM Shivraj Singh Chouhan

उन्होंने कहा कि, क्यों कोई कांग्रेस मे रहें, सभी विचारवान नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कांग्रेस की हालत ये हो गई है कि, इंदिरा जी की सीट रायबरेली से अब कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहा है। दुगर्ति ऐसी हो गई कि, मैडम सोनिया ने कह दिया मैं चुनाव नहीं लडूंगी उनकी राज्यसभा में बैकडोर से एंट्री हुई है। सोनिया गांधी मैदान छोड़ गई और राहुल गांधी अमेठी छोड़कर वायनाड चले गए। कांग्रेस समाप्ति की ओर है।

भाजपा का संकल्प पत्र

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि, बाबा साहेब के जन्मदिन पर जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति का यह संकल्प पत्र है। जिसको केवल कुछ लोगों ने बैठकर नहीं बनाया बल्कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर 15 लाख से ज्यादा सुझाव आए हैं। व्यक्तियों, संस्थाओं ने सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि, सही अर्थों में यह जनता का जनता के लिए और जनता के द्वारा संकल्प पत्र है। जिसमें 2047 का भारत कैसा होगा इसका रोडमैप बनाया गया है। विकसित भारत के लक्ष्य और पूर्ति के लिए हर संभव उपाय समाज के हर वर्ग का कल्याण इस पर निहित है।

Congress opposed Ram temple big statement of former CM Shivraj Singh Chouhan

पूर्व मुख्यमंत्रीने कहा कि एक तरफ इंफ्रा का विकास टूरिज्म को आगे बढ़ाने से लेकर अनंत रोजगार की संभावना वाला संकल्प है। यह गरीबी से पूर्णता मुक्ति का संकल्प पत्र है। यह नारी सशक्तिकरण का संकल्प पत्र है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनेंगी यह किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प पत्र है। इसमें जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी पूर्ति के लिए ठोस रोडमैप है और मैं समझता हूं कि सारा देश इसका स्वागत करेगा।

हर बहन बनेगी लखपति दीदी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने बचपन में देखा था कि, बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था। मैं सांसद बना तो बेटियों की शादी करवाना शुरू किया। फिर मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी बनाने का सौभाग्य मिला। फिर बहनों को लाड़ली बहना बनाने का सौभाग्य मिला। अब लखपति बहना बनाना है। क्यों बहन गरीब रहे, क्यों आंसुओं के समुद्र में डूबी रहे। दुख के समुद्र में नहीं डूबने देंगे। तुम्हें ही जीने और मुस्कुराने का अधिकार है। प्रधानमंत्री जी ने भी संकल्प पत्र में कहा है लखपति दीदी योजना। लखपति दीदी का मतलब है हर बहन की आय सालाना 1 लाख रूपए से ज्यादा हो। उन्होंने कहा कि, देश में नंबर वन नेता है नररेन्द्र मोदी जी और देश की नंबर वन पार्टी है भारतीय जनता पार्टी।

कार्यकर्ता ही हमारे प्राण हैं

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी ने इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी अकेले 370 और एनडीए के साथ 400 पार का टारगेट है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, 400 पार का ये लक्ष्य हमारे कार्यकर्ताओं के बिना पूरा नहीं हो सकता है, कार्यकर्ता ही हमारे प्राण हैं। इसलिए अपने-अपने घरों से निकलें और प्रचार में जुट जाएं। वहीं हर बूथ पर मजबूती के साथ काम करें। घर-घर जनसंपर्क करें और मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें। पूर्व मुख्यमंत्रीने कहा कि, 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है और मध्यप्रदेश से 29 खिले हुए कमल के फूलों की माला मोदी जी के गले में डालना हैं और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

शिवराजमय हुआ सिवनी

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, लगातार प्रदेशभर में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। रविवार को पूर्व सीएम, बालाघाट लोकसभा क्षेत्र में 3 स्थानों पर जनसभा और प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र शिवराजमय नज़र आया। यहां शिवराज सिंह चौहान को सुनने जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़े-बुजुर्गों ने शिवराज के सिर पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद दिया तो वहीं बहनों ने भैया को तिलक लगाकर, आरती उतारकर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पैसे दिए। भांजे-भांजियों ने मामा-मामा के नारे लगाए और उनसे लिपट गए। तो वहीं युवाओं ने फूलों की माला पहनाकर अपनी खुशी ज़ाहिर की। पूर्व मुख्यसमंत्री ने भी हाथ जोड़कर, शीश झुकाकर सबका अभिवादन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+