बालाघाट में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में फिलिस्तानी झंडा लहराने पर भाजपा की रैली, राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कर
बालाघाट में 16 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी के जश्न में निकाले गए जुलूस में पहली बार फिलिस्तानी झंडा लहराने के मामले ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।
इस घटना के विरोध में भाजपा ने बुधवार को एक रैली निकाली, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे, पूर्व अध्यक्ष रमेश रंगलानी, युवा नेत्री मौसम बिसेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने और मामले की पूरी जांच की मांग की। उनका कहना था कि इस प्रकार की घटनाएं देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालती हैं।
पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर रजा नगर निवासी 25 वर्षीय शाकिब पिता जलील खान और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों-शाकिब, 20 वर्षीय तोहिब पिता जमीर बेग, 18 वर्षीय सोहेल पिता सफी खान, और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए देखा और इसे अपने जुलूस में शामिल किया।
भाजपा की इस रैली और मांग ने इस मामले को एक नया मोड़ दिया है, जिससे पुलिस और प्रशासन की जांच की दिशा में और तेजी आएगी। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस तरह के कृत्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और वे न्याय की मांग करते रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोपियों पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की
बालाघाट में ईद मिलादुन्नबी पर्व के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने की घटना पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे समुदाय में आक्रोश व्याप्त है और उनकी मांग है कि आरोपियों पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। कावरे ने यह भी कहा कि मामले की पूरी गहराई से जांच की जानी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने मंगलवार को जानकारी दी कि ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले युवाओं ने इंस्टाग्राम पर देखी गई रील से प्रेरणा ली थी, जिसमें मुख्य आरोपी एक नाबालिग और उसका साथी है।
आरोपियों ने इस झंडे को तैयार करने के लिए बाजार से विभिन्न कपड़े खरीदे और दो महिलाओं से झंडा बनवाया। शाकिब पिता जलील खान (25) और तौहिब पिता जमीर बेग (28) के साथ मिलकर आरोपियों ने 10 दिन पहले इस झंडे की तैयारी की थी, जिसे जुलूस के दौरान लहराया गया।
भाजपा नेताओं का यह कहना है कि ऐसी घटनाएं देश की एकता को कमजोर करती हैं, और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications