बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में पहुंची बांग्लादेशी युवती, बोली- सनातनी बनना है, राम नाम जपने से मिलता है सुकून
बालाघाट में चल रही राम कथा में शामिल होने मुस्लिम युवती बांग्लादेश से भारत आई है। बागेश्वर धाम के दरबार में धीरेंद्र शास्त्री से निवेदन किया कि वह सनातन धर्म में घर वापसी करना चाहती है।

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार की चर्चा भारत में ही नहीं, बल्कि अब बाहर के देशों में भी होने लगी है। दरअसल पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में बांग्लादेश से आई एक युवती ने सनातन धर्म स्वीकार करने के लिए अर्जी लगाई है। युवती ने बताया कि यूट्यूब पर उसने बागेश्वर धाम के कई कार्यक्रम देखें। जिसके बाद उसे राम नाम का जाप करने से सुकून मिलने लगा।
बागेश्वर के दिव्य दरबार में पहुंची बांग्लादेशी युवती
24 मई को बालाघाट में आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में पहुंची बांग्लादेशी युवती ने सनातन धर्म स्वीकार करने की विनती की है. युवती ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि यूट्यूब पर कार्यक्रम देख प्रभावित हुईं जिसके बाद सनातन में शामिल होने के लिए वीजा लेकर भारत आई हैं।
परिवार को उठानी पड़ सकती परेशानी: मुस्लिम युवती
मुस्लिम युवती ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कहा कि मेरे सनातन धर्म स्वीकारने से परिवार को परेशानी उठानी पड़ सकती है, लेकिन मैं आपके भजनों से प्रेरित होकर यह कदम उठा रही हूं, सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने मुस्लिम युवती से पूछा कि किसी के दबाव में आकर तो ये कार्य नहीं कर रही है, इस पर युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वीजा के साथ भारत आई है, किसी का दबाव नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आप अपने मजहब में रहकर भी सनातन धर्म को स्वीकार कर सकते हैं, तो युवती ने सनातनी बनने की इच्छा जताई।
मजहब के खिलाफ नहीं है हम: पंडित धीरेंद्र शास्त्री
बांग्लादेश से आई युक्ति का स्वागत करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन शास्त्री ने कहा कि हम पर आरोप लगते हैं कि हम उपद्रव करवाते हैं, लेकिन हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं हैं। नई धर्मांतरण पर भरोसा करते है, हमारी कोई भूमिका नहीं है, बस हमारी राम नाम की भूमिका है, लेकिन हमें घर वापसी पर भरोसा है। वीरेंद्र शास्त्री ने बनवासी राम कथा के बाद युवती से मिलने का वादा किया और आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे को युवती से मिलाने की बात कही।
पाकिस्तान को भी बनाएंगे हिंदू राष्ट्र: पंडित धीरेन शास्त्री
बता दे देश भर में विख्यात हो चुके बागेश्वर धाम की पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 10 दिन तक गुजरात के अलग-अलग शहरों में अपना दिव्य दरबार लगा रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने सूरत से की है। जहां पहले दिन उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस दिन गुजरात में भारत में हिंदू मस्तक पर तिलक लगाकर सड़क पर निकलने लगेंगे। उसी दिन भारत हिंदू राष्ट्र हो जाएगा। भारत को ही नहीं पाकिस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को राम और हिंदुस्तान की जरूरत है। पाकिस्तान से पीओके संभाला नहीं जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications