Balaghat election result 2023: बालाघाट में बीजेपी का हुआ बुरा हाल, 2 मंत्री भी हारे और गंवा दी 4 सीट
Balaghat election result 2023: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की 6 विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती रविवार को हुई। यहां कांग्रेस ने वारासिवनी, परसवाड़ा, बैहर और बालाघाट में जीत दर्ज कर ली है। भाजपा दो सीट कटंगी और लांजी में जीती है।
परसवाड़ा से मंत्री रामकिशोर कांवरे चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस के मधु भगत ने 25633 वोट से हराया है। बालाघाट से मंत्री गौरीशंकर बिसेन भी हार गए। उन्हें कांग्रेस की अनुभा मुंजारे ने 28,144 वोटों से हराया। वारासिवनी में प्रदीप जयसवाल 1003 वोट से हार गए हैं। उन्हें विक्की पटेल ने हराया है।

गौरीशंकर बिसेन का हारना चर्चा में हैं। उन्हें कांग्रेस की अनुभा मुंजारे ने 29 हजार वोटों से शिकस्त दी हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में बालाघाट जिले की दो सीटों बालाघाट और परसवाड़ा में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बालाघाट जिले में कांग्रेस का दबदबा रहा था। कांग्रेस ने यहां तीन सीटें जीती थीं। जिले की बालाघाट सीट पर दिलचस्प मुकाबला हुआ। दरअसल वर्तमान विधायक बीजेपी के गौरी शंकर बिसेन 2003 से ही इस सीट पर कब्ज़ा जमाए बैठे थे। वह दो बार सांसद भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications