Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में बाउंसर? Video Viral होने के बाद पूर्व मंत्री बिसेन ने दी सफाई

बालाघाट परसवाड़ा में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में मचे बवाल पर पूर्व मंत्री बिसेन ने सफाई दी है कि पंडित जी और उनके गनमैन के बीच कहा सुनी हुई थी। मंच से धकियाने जैसी कोई बात नहीं हुई।

Bageshwar Dham sarkar dhirendra shastri katha

Bageshwar Dham sarkar dhirendra shastri: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बालाघाट जिले में हुई कथा के दौरान परिवार के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि पंडित जी की सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने उन्हें धकियाया फिर उनकी बेटी के साथ भी बदसलूकी की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने जब तूल पकड़ा तो भोपाल पहुंचे पूर्व मंत्री बिसेन ने इस मामले पर अपनी सफाई भी दी। बोले कि मैं स्वयं उस कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल था। वायरल वीडियो के आधार पर चल रहे संदेश निराधार है। विवाद जैसी कोई स्थिति नहीं बनी।

यदि वायरल वीडियो पर गौर करें तो एक वीडियो क्लिप में वह मंच से नाराज होते हुए लौटते दिख रहे है। अन्य एक वीडियो में उनकी बेटी बाउंसर का जिक्र करते हुए आयोजन स्थल से बाहर निकलते दिख रहे है। इस वीडियो में उनकी बेटी गुस्से में दिखाई दी।

इस मामले में कांग्रेसियों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। जब राजनीति गरमाई तो बिसेन ने फेसबुक पर खुद अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट की। मीडिया में चल रही ख़बरों को भ्रामक बताया। बेटी मौसम ने भी कहा कि सुरक्षा कर्मियों से विवाद हुआ था, लेकिन इसका राजनीतिकरण किया जा रहा है, जो गलत है।

Bageshwar Dham sarkar dhirendra shastri katha

आपको बता दें परसवाड़ा में दो दिन राम कथा का आयोजन था। पंडित जी का दिव्य दरबार भी सजा था। लाखों भक्तों की भीड़ में मंच पर सिर्फ खास लोगों को जाने की ही अनुमति थी। मंत्री रामकिशोर कावरे क्षेत्र के ही विधायक है और आयोजक रहे।

Bageshwar Dham sarkar dhirendra shastri katha

यहां आयोजन शुरू से ही विवादों में रहा। पहले प्रशासनिक तौर पर अधिकारियों को दातून मंजन जैसे इंतजाम करने की ड्यूटी भी लगाई गई थी। फिर आदिवासी समाज से जुड़े एक व्यक्ति ने यहां कथा की अनुमति को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि अदालत ने उस याचिका को खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+