UP: शराब पीकर रोज 'गंदी बात' करता था पति, पत्नी ने मारकर तोड़ दी पैर की हड्डी, अस्पताल में भर्ती
UP के बहराइच जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शराब पीकर रोज घर आने वाले पेंटर की उसकी पत्नी ने मारपीट कर पैर की हड्डी तोड़ दी और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।

UP: बहराइच जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बहराइच में शराबी पति को सबक सिखाने के लिए एक महिला ने ऐसा कदम उठाया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। महिला का कहना है कि प्रतिदिन उसका पति शराब पीकर घर पहुंचता था और फिर गंदी बात करता था तथा गाली देता था। ऐसे में पति की रोज की हरकत से नाराज महिला ने एक दिन लाठी से पीटकर उसका पैर तोड़ दिया। पैर तोड़ने के बाद उसे खुद वह अस्पतला ले गई, जहां उसका दवा इलाज चल रहा है।
दरअसल, यह पूरा मामला बहराइच जनपद के मोतीपुर इलाके का है। मोतीपुर के पड़रिया गांव में रहने वाला संजय नामक एक युवक पेंटिंग का काम करता है। संजय की पत्नी चंद्रावती का आरोप है कि उसका पति प्रतिदिन शराब पीकर घर आता था और गंदी हरकत और गाली गलौज करता था।
चंद्रावती द्वारा बताया गया कि शराब पीने के बाद पति रोज घर पर आता था और उसे काफी समझाया लेकिन वह बात मानने के लिए तैयार नहीं था। चंद्रावती का यह भी कहना है कि उसका पति मेहनत मजदूरी करके जो रुपए कमाता था उन रुपयों का शराब पी जाता था।
ऐसे में चंद्रावती को परिवार चलाने में काफी परेशानियों से गुजर ना पड़ रहा था। पति द्वारा शराब पीकर की जाने वाली हरकत से नाराज होकर चंद्रावती ने उसे सबक सिखाने की ठान ली। ऐसे में एक दिन जब संजय शराब पीकर घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा।
इसी बीच उसकी पत्नी चंद्रावती घर में रखी लाठी उठाई और उसके ऊपर लाठी से कई बार वार कर दी। लाठी से मारपीट कर उसने संजय का पैर तोड़ दिया। उसके बाद जब वह घायल होकर कर तड़पने लगा तो चंद्रावती उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसका उपचार चल रहा है।
टूट गया पैर तो छूट जाएगी शराब: अस्पताल में भर्ती संजय का उपचार चल रहा है उसके पैर की हड्डी टूट गई है। वहीं चंद्रावती का कहना है कि पैर टूट जाने के चलते कुछ दिन अस्पताल में और उसके बाद घर में पड़े रहने पर उसके पति की शराब पीने की आदत छूट जाएगी।
उसने यह भी कहा कि अब वह खुद काम करेगी और पति घर पर बैठेगा। फिलहाल पत्नी द्वारा शराबी पति को सबक सिखाने और शराब छोड़ने के लिए पैर तोड़े जाने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। इस मामले को सुनने के बाद लोग हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications