बीवी के अपहरण का पुलिस ने किया खुलासा तो असली कहानी जान पति के उड़े होश

Bahraich news, बहराइच। यूपी के बहराइच में एक मामला सामने आया है। यहां प्यार में पागल एक महिला ने प्रेमी व उसके एक दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रची। जिसमें नाकाम होने पर उसने अपने बचाव में परिजनों को अपने अपहरण की झूठी सूचना दे दी। परिजनों ने महिला के अपहरण की जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस ने महिला उसके प्रेमी व साथी को गिरफ्तार कर पति की हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए तीनों को जेल भेज दिया है।

पत्नी ने खुद के अपहरण की बनाई झूठी कहानी

पत्नी ने खुद के अपहरण की बनाई झूठी कहानी

यह पूरा मामला विसेसरगंज इलाके का है। जहां मजरा पटना के रहने वाले उमेश ने बीते 11 दिसंबर को दो अज्ञात लोगों की ओर से मारपीट कर खुद को बंधक बनाकर पत्नी मधु के अपहरण करने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थी। अपहरण मधु लगातार अपने फोन से परिजनों को अंजान जगह पर होने की बात बता रही थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पुरैना नहर पुलिया के पास से मधु को बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान जो कहानी सामने आई उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

प्रेमी से करती थी प्यार, इसलिए पति को चाहती थी हटाना

प्रेमी से करती थी प्यार, इसलिए पति को चाहती थी हटाना

मधु ने बताया की वो कौशल से प्यार करती थी। इसी वजह से उसने प्रेमी व उसके दोस्त की मदद से पति उमेश को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। मधु ने शौच जाने के समय पति उमेश को साथ लेकर ग्राम के बाहर गई जहां पर कौशल ने अपने दोस्त की मदद से उमेश को मारपीट कर पेड़ से बांध दिया। लेकिन उसे जान से मारने से पहले ही कुछ लोगों को उधर आते देख सभी लोग वहां से भाग निकले।

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कौशल से प्रेम करने की वजह से महिला ने उसके दोस्त के साथ मिलकर पति उमेश को रास्ते से हटाने की साजिश की थी। नाकाम होने पर उसने खुद अपने अपहरण का नाटक किया। थाना विसेसरगंज पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मधु, कौशल व शिवकुमार के खिलाफ धारा 307/342/323/506/120B व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- सेमी हाईस्पीड ट्रेन 'टी-18' को दिल्ली से वाराणसी चलाने की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+