गर्लफ्रेंड संग रंगरेलियां मनाते इंजीनियर को पत्नी ने पकड़ा, फिर दो सालों ने जीजा की लात-घूंसों से की कुटाई

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसे दो साले अपनी बहन के साथ मिलकर जीजा की लात-घूंसों से जमकर कुटाई करते नजर आ रहे है। इंजीनियर जीजा की कुटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और यह मामला मीडिया तक की सुर्खियों में आ गया।

दरअसल, इंजीनियर साहब सरकारी आवास अपनी गर्लफ्रेंड के रंगरेलिया मना रहे थे। तभी इंजीनियर की पत्नी अपने भाइयों के साथ अचानक से आवास पर आ धमकी। इस दौरान महिला ने अपने इंजीनियर पत्नी को दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। फिर क्या था महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने पति की धुनाई शुरू कर दी।

Bahraich News

इस दौरान महिला ने पति की महिला मित्र को भी काफी अपशब्द करे। तो वहीं, दूसरी तरफ महिला के भाई अपने जीजा की जमीन पर गिराकर धुनाई करते रहे। यह मामला बहराइच देहात कोतवाली क्षेत्र की नलकूप कॉलोनी का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि मौर्या सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है।

Recommended Video

      गर्लफ्रेंड संग रंगरेलियां मनाते इंजीनियर को पत्नी ने पकड़ा,दो सालों ने जीजा की कर दी कुटाई

      इंजीनियर की पत्नी श्रावस्ती के प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर हैं। खबर के मुकाबिक, इंजीनियर कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी को बीमारी के कारण मायके रायबरेली छोड़ आया था। पत्नी को मायके छोड़कर आने के बाद इंजीनियर रवि मौर्य ने अपनी गर्लफ्रेंड को झांसी से बुला लिया।

      इसी बीच इंजीनियर की पत्नी को किसी ने सूचना दे दी कि उनकी गैर मौजूदगी में उनका पति अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलिया मना रहा है। फिर क्या था, सूचना मिलते ही इंजीनियर की पत्नी अपने भाइयों के साथ सरकारी आवास पर पहुंच गई और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। कथित प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ।

      इसके बाद महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति की जमकर कुटाई कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिला के दोनों भाई अपने जीजा को लात-घूंसों से जमकर धुनाई करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान इंजिनियर की पत्नी ने कमरे में मौजूद पति की गर्लफ्रेंड को भी जमकर लताड़ लगाई।

      वहीं, हंगामें की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जीप में भरकर थाने ले आई। इस दौरान इंजीनियर रवि मौर्य ने फिर कभी ऐसी हरकत न करने की कसम खाई। इस दौरान उसकी पत्नी ने अपने पति के सामने शर्त रखी कि वह फिर कभी झांसी निवासी युवती से नहीं मिलेगा। जिसे इंजीनियर ने स्वीकार कर लिया।

      इस पर पत्नी ने उससे सुलह कर ली और उस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया। हालांकि, इंजीनियर के सरकारी आवास पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो सुर्खियों में बना हुआ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+