देखें वीडियो, यूपी में योगी सरकार के फैसले से आहत होमगार्ड्स ने हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगी

बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होमगार्ड्स को लेकर लिए गए फैसले के बाद होमगार्ड्स काफी नाराज हैं। इसका विरोध जताने के लिए होमगार्ड्स ने भावनात्मक तरीका अपनाया। यहां सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर होमगार्ड्स हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगते दिखे। इस दौरान होमगार्ड के जवानों ने कहा कि सरकार ने हमारी नौकरियों को खत्म कर दिया है। जिससे हम बेरोजगार हो गए हैं। अब हमारे पास भीख मांगने के सिवा कुछ भी नहीं बचा है।

watch-video-homeguards-begging-in-bahraich
होमगार्ड के जवानों ने यह भी कहा कि हम भीख में आए पैसे को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे, ताकि बजट का हवाला देकर भविष्य में फिर किसी के पेट पर सरकारों द्वारा लात न मारी जाए। कुछ ने कहा कि कभी हम पुलिस के जवानों के साथ हाथ में रायफल लेकर साथ चलते थे। किंतु आज योगीजी के एक फैसले की वजह से हमारे हाथों में कटोरा आ गया है। एक तरफ पूरी दुनिया इस बार खुशियों की दीपावली मनाएगी, लेकिन हम 40 हज़ार होमगार्डों के परिजनों की काली दिवाली काली होकर रह जाएगी।
watch-video-homeguards-begging-in-bahraich

मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में होमगार्डों ने मांग की कि भुखमरी के कगार पर पहुंचने से पहले नौकरी से बाहर किए गए होमगार्ड जवानों को उत्तर प्रदेश सरकार नौकरी पर वापस रख ले, ताकि सभी के परिवारों में खुशहाली बहाल हो। कंपनी कमांडर राजकुमार ने बताया कि ऐसा प्रदर्शन कर सरकार को बेरोजगारी का अहसास कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+