viral video: बहराइच के जिला अस्पताल में आवारा सांड का आतंक, खुलेआम घूमते हैं यहां आवारा पशु

उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां योगी सरकार पूरे प्रदेश में बेहतर सरकारी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पतालों की दुर्दशा देखकर सारा मामला समझ में आता है। ताजा मामला बहराइच के मेडिकल कॉलेज के जिला चिकित्सालय का है, जहां के इमरजेंसी वार्ड में एक आवारा सांड अचानक गेट से अंदर दाखिल होता है और मरीज व तीमारदारों के बीच से होता हुआ वार्ड तक चला जाता है। मजे की बात तो यह है कि इमरजेंसी वार्ड के गेट पर तैनात कर्मी भी केवल नजारा देखने में लगा है।

viral video terror of stray bull in district hospital of Bahraich stray animals roam freely here

सांड को देख अस्पताल में मची भगदड़
दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच स्थित मेडिकल कॉलेज के जिला चिकित्सालय का है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक आवारा सांड अचानक गेट से अंदर दाखिल होता है और मरीज व तीमारदारों के बीच से होता हुआ वार्ड तक चला जाता है। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड के गेट पर तैनात कर्मी भी केवल नजारा देखने में लगा है। वहीं अचानक आए सांड से लोग सहम गए और वहां पर भगदड़ मच गई लोग अपने मरीजों को छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। तभी वहां पर मौजूद किसी ने शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि अस्पताल प्रशासन का कोई कर्मी ऐसा नहीं दिखा जिसने उस सांड को रोकने का प्रयास भी किया हो। जिला अस्पताल प्रशासन केवल बाहर की दवाइयां लिखकर धन बटोरने में लगा हुआ है और सरकारी सुविधाओं के नाम पर मरीजों को सांड के हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

viral video terror of stray bull in district hospital of Bahraich stray animals roam freely here

इससे पहले भी सांड ले चुका है एक जान
आप को बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मेडिकल कॉलेज के जिला चिकित्सालय में आवारा जानवरों की आवाजाही देखी गई है। बल्कि इसी जिला चिकित्सालय के परिसर में सांड के हमलों से अभी तक कई लोग घायल हो चुके हैं। कुछ महीनों पहले एक वृद्ध को तो अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन है कि उसके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है और इन आवारा जानवरों के ऊपर अंकुश लगाने में अस्पताल प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+