बहराइच हिंसा के आरोपियों का हुआ एनकाउंटर, जानिए क्या कहा एसटीएफ चीफ ने?
Bahraich News Uttar Pradesh: बहराइच के महाराजगंज में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी को एसटीएफ ने एनकाउंटर में घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है।
मुठभेड़ नानपारा कोतवाली के बायपास पर हुई। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। हांडा बसेहरी नहर के पास का मामला है। हालांकि पुलिस की तरफ से मौत की पुष्टि को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है।
एक निजी चैनल से बातचीत में अमिताभ यश ने कहा है कि मुठभेड़ में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मुठभेड़ हुई है।वहीं, बहराइच में जिस मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है उसकी बेटी रुखसार बता रही है कि कल 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठा लिया है। मेरे पति और मेरे देवर को पहले उठाया जा चुका है किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है।

बवाल में हुई थी युवक की हत्या
बहराइच के महाराजगंज में रविवार शाम को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया। मंगलवार और बुधवार को जिले में शांति रही। बृहस्पतिवार को महाराजगंज इलाके में भी इंटरनेट बहाल कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications