बहराइच में बवाल: पुलिस ने 25 लोगों को पकड़ा, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
बहराइच में बवाल: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में मूर्ति विसर्जन के दौरान शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगड़ने की कोशिश की गई। मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती से लिया है और अफसरों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस मामले में देर रात पुलिस अफसरों द्वारा कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा हरदी एसएचओ और महसी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई की एसएचओ प्रभारी द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बढ़ती गई तथा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया जिसके कारण माहौल खराब हुआ।

इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जिसमें अन्य पुलिस कर्मियों के ऊपर भी कार्रवाई हो सकती है। वहीं पुलिस द्वारा अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
अब आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के हरदी थाना क्षेत्र में नवरात्र में दुर्गा पूजा के बाद रविवार को मूर्ति विसर्जन किया जा रहा था। मूर्ति विसर्जन के लिए ग्रामीण विसर्जन यात्रा निकाल कर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गैर समुदाय के लोगों द्वारा उनके ऊपर पत्थर फेके गए।
विवाद आगे बढ़ा तो गोली चलने लगी और गोली चलने से मंसूर गांव निवासी 22 वर्षीय गोपाल मिश्रा पुत्र कैलाश नाथ घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान पत्थर चलने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर घटना से नाराज ग्रामीण मूर्ति को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। जानकारी मिलने के बाद विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे उसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया।
विधायक द्वारा समझाने के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग मूर्ति को विसर्जित करने के लिए लेकर जाने लगे लेकिन कुछ दूर जाने के बाद फिर मूर्ति रोक दी गई। विधायक द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और कार्रवाई करने की मांग की गई।
मामले में रविवार की देर रात तक जगह-जगह आगजनी और प्रदर्शन होता रहा। रात में ही पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ल द्वारा हरदी थाना अध्यक्ष एसके वर्मा और चौकी प्रभारी महसी शिवकुमार को सस्पेंड कर दिया गया।
सीएम योगी ने जताई नाराजगी
इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माहौल बिगड़ता वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी को सुरक्षा की गारंटी, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से घटना घटी है ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोरता कार्रवाई का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications