बहराइच: घर में खेल रही पांच साल की बच्ची को पालतू कुत्ते ने नोचकर मारडाला

Bahraich News, बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दर्दनाक घटना हुई है। यहां एक पालतू कुत्ते ने पांच साल की मासूम बच्ची को नोचकर मारडाला। घटना के काफी देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

pet dog killed five year old girl

जानकारी के अनुसार, घटना बहराइच के जरवलरोड थाना क्षेत्र के अलीनगर करमुल्लापुर गांव की है। कुलदीप सिंह के भाई ने जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा है। कुत्ते के साथ घर के बच्चे खेलकूद करते हैं। मंगलवार की सुबह कुलदीप की बेटी सुहाना (5) कुत्ते के साथ खेल रही थी। इसी दौरान नाराज कुत्ते ने उसे पटक कर नोंच डाला। कुत्ते ने मासूम को इतना नोंचा कि वह लहूलुहान हो गयी। मौके पर ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

काफी देर बाद परिवाल के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे गए। सभी बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने सुहाना को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने सूचना थाने पर दी। थानाध्यक्ष नवीन मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन परिवारीजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया है। शव को दफना दिया गया है।

ये भी पढ़ें: लोगों से पैसे जमा कर करोड़ों की हेराफेरी, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+