UP: सुहागरात के बाद कमरे से बाहर नहीं निकले दूल्हा-दुल्हन, दरवाजा टूटा तो अंदर का नजारा कांप उठे परिजन

UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में शादी के बाद सुहागरात मनाने के लिए कमरे में पहुंचे दूल्हा दुल्हन सुबह हो जाने के बाद भी कमरे से बाहर नहीं निकले। उसके बाद दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे तो हैरान रह गए।

last night of the bride and groom became a honeymoon in UP Bahraich

UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बहराइच जनपद में सुहागरात मनाने के लिए कमरे में गए दूल्हा दुल्हन सुबह हो जाने के बाद भी बाहर नहीं निकले। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई।

सुहागरात मनाने के लिए सजाए गए बेड पर दूल्हा-दुल्हन मृत पाए गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दूल्हा दुल्हन के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

यह पूरा मामला बहराइच जनपद के कैसरगंज थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोड़हिया नंबर चार गांव में रहने वाले सुंदरलाल के बेटे प्रताप की शादी गोड़हिया नंबर दो गुल्लनपुरवा की रहने वाली पुष्पा के साथ 30 मई को धूमधाम से शादी संपन्न हुई।

उसके बाद 31 मई को अपने घर से विदा होकर दुल्हन ससुराल आई। ससुराल पहुंचने के बाद ससुराल के लोगों द्वारा रस्मो रिवाज पूरे किए गए। शाम होने के बाद दूल्हे की बहनें और रिश्तेदार दुल्हन को सुहागरात वाले कमरे में पहुंचाएं।

दूल्हा-दुल्हन को कमरे में छोड़कर परिवार के लोग सोने के लिए चले गए। अगले दिन सुबह होने के बाद सुहागरात के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और दूल्हा दुल्हन अंदर ही रहे। परिवार के लोग दरवाजा खटखटाया उसके बाद संकोच वश वहां से हट गए।

फिर कुछ देर बाद जब दूल्हा-दुल्हन दरवाजा नहीं खोले तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। उसके बाद पुनः परिजन दरवाजा पर पहुंचे और जोर जोर से दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा पीटने के बाद भी अंदर से कोई हलचल सुनाई नहीं दी।

ऐसे में परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़कर परिवार के लोग जब अंदर पहुंचे तो बेड पर दूल्हा-दुल्हन मृत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें इस हाल में देखकर चीख-पुकार मच गई। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल से डेड बॉडी लेकर परिजन घर पहुंचे। दूल्हे दुल्हन की मौत होने की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।

घटना के बाद दूल्हे के परिजनों द्वारा दुल्हन के परिजनों को भी फोन करके सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों की मौत कैसे हुई अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

इस बारे में कैसरगंज प्रभारी राजनाथ सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी। फिलहाल दूल्हा दुल्हन के शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल व कार्रवाई में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+