'मैं चोर हूं...', तीन बच्चों के सिर मुंडवाकर पोती कालिख, पोल्ट्री फार्म मालिक की शर्मनाक करतूत, जानें मामला

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बहराइच जिले में एक व्यक्ति ने चोरी के आरोप में तीन दलित नाबालिग बच्चों के सिर मुंडवा दिए। इतना ही नहीं, उनके सिर पर कालिख पोतकर उन्हें बाजार में घुमाया गया।

बच्चों के हाथ भी बंधे हुए थे। इस दौरान बच्चे छोड़ने की गुहार लगाते रहे लेकिन उन्हें नहीं छोड़ा गया। इस मामूली में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

children s heads were shaved Bahraich UP

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के नानपारा कोतवाली अंतर्गत ताजपुर टेडि़या गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में नाजिम नामक एक व्यक्ति का पोल्ट्री फार्म है। उसके पोल्ट्री फार्म से बीते दिनों गेहूं और गंडासा चोरी हो गया था।

चोरी होने के बाद उसने इस मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसने चोरी करने के शक में गांव के ही रहने वाले तीन बच्चों को दुर्गा पूजा पंडाल से जबरन उठा लिया। तीनों बच्चों को दुर्गा पूजा पंडाल से उठने के बाद उनकी पिटाई की।

पिटाई करने के बाद उनके हाथ को रस्सी से बांध दिया गया। इतना ही नहीं सभी का आधा-आधा सिर मुंडवा दिया गया। सिर मुंडवाने के अलावा उनके सिर पर लिखवा दिया गया कि 'मैं चोर हूं...'। फिर तीनों को गांव में घुमाया गया।

मामले की जानकारी होने के बाद तीनों बच्चों के परिजन वहां पहुंच गए हैं। परिजनों का कहना है कि इस दौरान उन लोगों द्वारा गुहार लगाई गई लेकिन दबंग उनके बच्चों को नहीं छोड़ा। बाद में जब बच्चे छूट तो परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की।

शिकायत की जाने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युमन सिंह द्वारा बताया गया कि बच्चों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एससी एसटी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल अब इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। सोशल मीडिया में भी यह मामला खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+