Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पत्नी ने इस काम के लिए रोका तो पति ने पहले पीटा फिर दांत से नाक काटकर हो गया फरार

बहराइच। यूपी के बहराइच के एक गांव में एक पत्नी ने पति को शराब पीने के लिए मना किया तो अंजाम बहुत बुरा हुआ। शराब पीने के लिए मना कर रही पत्नी से नाराज शराबी पति ने पहले उसकी जमकर पिटाई की फिर उसके बाद गुस्साए पति ने उसकी नाक चबा डाली। चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

husband beats his wife and then cuts her nose

कोतवाली देहात के रेवली गांव के रहने वाले आज्ञाराम शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। नशे को लेकर विवाद होने के बाद उसने पहले अपनी पत्नी राधिका की जमकर पिटाई की और फिर पत्नी की नाक को दांत से काटकर अलग कर डाला। खून से लतपथ पत्नी राधिका को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। खून से तरबतर नाक कटी अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका पति आज्ञाराम अक्सर शराब पीकर घर आता है।

उसने पति को शराब पीने से मना किया जिसके बाद उसने मारपीट की और उसकी नाक चबा ली। पत्नी की नाक काटने के बाद आरोपी पति फरार है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. आरपी सिंह की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि महिला की नाक को बुरी तरह चबाया गया है जिसके उसकी हालत गंभीर है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+