लॉकडाउन की बात कहकर अस्पताल ने बीमार को नहीं दी एंबुलेंस, बेटे को ठेले पर लादकर घर ले गया मजबूर पिता

बहराइच। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है, लेकिन जरूरी सेवाओं को नहीं रोका गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के बहराइच में तस्वीर अलग है। यहां एक बीमार बेटे को अस्पताल से घर ले जाने के लिए जब पिता ने एंबुलेंस की मांग की तो उसे लॉकडाउन की बात कहकर एंबुलेंस मुहैया से इनकार कर दिया है। मजबूरी में पिता को अपने बीमार बेटे को किराए के ठेले पर लादकर ले जाना पड़ा।

hospital denied to give ambulance to the sick amid coronavirus lockdown

इस मामले में बहराइच के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश सिंह ने कहा कि कोरोना का नाम सुनने के बाद एंबुलेंस चालक मरीज लेने से इनकार करते हैं। हकीकत ये है कि मरीज किसी अन्य बीमारी से पीड़ित था फिर भी उसे एंबुलेंस नहीं दी गई। कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें हर संभव कोशिश में लगी हुई हैं। देशव्यापी लॉकडाउन के बाद अब राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश के नागरिकों की सहायता करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी अन्य राज्यों में फंसे अपने नागरिकों की सहायता के लिए हफ्ते के सात दिन और 24 घंटे चालू रहने वाला एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसपर संपर्क कर के आप कोरोना वायरस के संकट के बीच मदद प्राप्त कर सकते हैं।

कोरोना से देश में 17 लोगों की मौत

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 24,089 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 724 हो गई है, जबकि इस महामारी से 17 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है। इस दौरान जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी, जिसके लिए तमाम राज्य सरकारें सारे इंतजाम करने में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+