प्रेमी के खिलाफ गवाही ना देने पर बाप ने की बेटी की हत्या, गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच​ जिले में एक शख्स ने अपनी ही बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटे के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर उसे फंसाने की कोशिश की। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो बाप के झूठ सामने आने लगे। सख्ती से पूछताछ में शख्स ने पुलिस के सामने सब सच उगल दिया, जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

father killed daughter over love affair in bahraich

पिता ने क्यों की बेटी की हत्या

मामला बहराइच के रिसिया इलाके के विशुनापुर का है। सुभाष नाम के शख्स ने अपनी बेटी पूजा की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सुभाष की बेटी पूजा और गांव के ही छोटकऊ नाम के युवक के बीच प्रेम संबंध था। इसे लेकर अक्सर सुभाष अपनी बेटी के साथ मारपीट करता था। इसी बीच सुभाष ने छोटकऊ के खिलाफ एक मुकदमा भी लिखवा रखा था, जिसमें पूजा को 164 के तहत बयान देना था, लेकिन पूजा अपने प्रेमी के खिलाफ बयान नहीं देना चाहती थी। इस बात से आक्रोशित पिता सुभाष ने घिनौनी साजिश रचते हुए पुत्री को ही रास्ते से हटाने की साजिश रच दी।

सुभाष ने बड़े ही शातिराना अंदाज में बेटी को मौत के घाट उतार कर शव घर के बाहर सुनसान इलाके में फेंक दिया। इसके बाद बेटी की हत्या का आरोप छोटकऊ के परिजनों पर लगाने लगा। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि सुभाष कुछ झूठ बोल रहा है। जैसे ही पुलिस ने सख्ती की तभी सुभाष टूट गया और रो-रोकर खुद के हाथों बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार लिया। एसपी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+