सांड के उधम से बुजुर्ग पर गिरा टीन, पत्नी पहुंची बचाने फिर दोनों की चली गई जान
बहराइच। यूपी में बहराइच के बसौना माफी ग्राम में एक बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई। वृद्ध अपने घर में टीन शेड के नीचे सो रहे थे। सुबह एक सांड आया और उसने टीन को गिरा दिया। नीचे सो रहे बुजुर्ग उसमें दब गये। आवाज सुनकर बुजुर्ग की पत्नी उसे हटाने के पहुंची तो उसमें करंट होने की वजह से वो भी उसी में चिपक गयी। जब घर के अन्य लोग पहुंचते दोनों की करंट लगने से मौत हो चुकी थी। बुजुर्ग दंपत्ति की मौत से ग्राम में मातम का माहौल है।

रामगांव इलाके के बसौना माफी ग्राम के रहने वाले समयदीन टीन शेड के नीचे सो रहे थे। उसमें रोशनी के लिये बल्ब भी लगा था। मंगलवार की सुबह में एक सांड ने शेड के नीचे लगे खंभे को हिलाकर टीन को गिरा दिया। नीचे सो रहे समयदीन उसके नीचे दब गये। उन्होंने परिजनों को आवाज दी।

आवाज सुनकर पहुंची उनकी पत्नी बिटाना ने जैसे ही टीन को हटाने की कोशिश की वो भी उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। परिजन जब तक इलाज के लिये ले जाते दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतक दंपत्ति के पुत्र दिलीप ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications