शादीशुदा आदमी के प्यार में पागल हुई तो भाई ने ही काट डाला था छोटी बहन का सिर

बहराइच। 19 जून को एक निर्माणाधीन घर से मिली सिर कटी लाश का बहराइच पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के बड़े भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो रुबी का गला काटकर उसके ही भाई ने इसलिए मार डाला क्योंकि इस रिश्ते से वह खफा था। उसे यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं था कि उसकी बहन एक ऐसे आदमी के प्यार में पागल हो, जो पहले से शादीशुदा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के भाई को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रुपईडीहा थाना अंतर्गत बाबागंज कस्बे में 18 जून को एक युवती का सिर कटा धड़ बरामद हुआ था। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी युवती की शिनाख्य नहीं हो सकी थी। एसएसपी ने बताया कि 2 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर जमशेद पुत्र अहसान को रामलीला टीला थाना मुजफ्फर नगर के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आये जमशेद के इकबालिया बयान पर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

बहन के अवैध संबंधों के कारण रहते था तनाव में

बहन के अवैध संबंधों के कारण रहते था तनाव में

पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के मुताबिक, आरोपी जमशेद मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है। इसकी तीन बहनों में मृतका रूबी सबसे छोटी बहन थी। जिसका उसके बड़े बहनोई के शादीशुदा छोटे भाई से प्रेम के चलते अवैध संबंध स्थापित हो गए थे। जिसको लेकर जमशेद बेहद तनाव में रहता था। चूंकि जमशेद के बड़े बहनोई बहराइच के रुपईडीहा इलाके में फेरी का काम करते थे, जिसमें उनका भाई हासिम भी सहयोगी था। जमशेद के काफी प्रयास के बाद भी रूबी और हासिम के बीच संबंध बंद नहीं हुए। हासिम ने रूबी के नाम के अक्षर आर को लिखकर जमशेद को चिढ़ाना शुरू कर दिया तो जमशेद ने अपनी ही बहन को मार डालने का मन बना लिया।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने किया खुलासा

19 जून 2019 की रात में उसने अपनी बहन की हत्या कर दी। फिर पहचान छिपाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग दूसरे स्थान पर फेंककर उसके चेहरे को पेट्रोल डालकर जला दिया। जबकि धड़ उसने भारत नेपाल सीमा के निकट बाबागंज इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया। चूंकि युवती की सिर कटी लाश थी व महिला भी गैर जनपद की निवासी थी, तो इसका पता लगाना पुलिस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। पुलिस की सक्रियता व सर्विलांस सेल के सहयोग से जिले की रुपईडीहा पुलिस ने मामले के आरोपी व मृतका के भाई जमशेद को पकड़ लिया। जिसके बाद इस घटना का खुलासा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+