बहराइच: भाजपा नेता के बेटे का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता के बेटे का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मामला जरवलरोड थाना क्षेत्र का है।

BJP leader son murdered in Bahraich

रेवढ़ा नयापुर गांव निवासी संतबली (30) का शव शनिवार को लखनऊ-गोंडा हाईवे से कोनहटा जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे गड्ढे से बरामद किया गया। बता दें कि संतबली जरवल भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रामसिंह वर्मा का पुत्र है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, संतबवी के पिता भाजपा नेता रामसिंह वर्मा ने बताया कि जरवलरोड के निकट अलीनगर के पास उनका बेटा मोटरसाइकिल मरम्मत की दुकान करता था। शुक्रवार सुबह घर से दुकान गया था, लेकिन जब शाम को रोज की तरह वापस घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। मृतक बेटे के ससुर सुरेश कुमार वर्मा निवासी पकड़ी को फोन किया तो उन्होंने बताया कि संतबलि का फोन शाम लगभग साढ़े सात बजे आया था। कह रहा था कुछ लोगों ने उसे अबूजर भट्ठे के पास घेर रखा है आप मेरी मदद के लिए चले आइए। मैं तुरंत अपने रिश्तेदार को मौके पर भेजा तो पता चला कि छह लोग उससे नोंकझोंक कर रहे थे।

रिश्तेदार ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराकर घर चले गए। सुबह उनके बेटे का शव बरामद हुआ है। थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+