Bahraich Encounter: रामगोपाल की पत्नी बोली- आरोपी पकड़े गए पर मारे नहीं गए, हमें न्याय नहीं मिला, देखें Video
Bahraich Ram Gopal mishra wife statement: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा फैलने पर मारे गए रामगोपाल मिश्रा की पत्नी द्वारा पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया गया है। रोली मिश्रा का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला।
रोली मिश्रा ने इस मामले को लेकर अपना वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। रोली मिश्रा द्वारा यह भी कहा गया कि उनके पति के हथियारों के पैर में गोली मारने की बात पता चली है लेकिन उन्हें पूरी तरह खत्म नहीं किया गया।

Recommended Video
रोली मिश्रा का कहना है कि अभी हमारे साथ इंसाफ नहीं हुआ है। केवल आरोपियों की पर में गोली मारी गई है। यह इंसाफ नहीं है। वहीं मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं। माहौल को देखते हुए अस्पताल के बाहर भारी फोर्स तैनात है।
दरअसल, बहराइच जिले के महाराजगंज कस्बे में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा एक सामुदायिक बस्ती से गुजरनी थी। देर शाम जब जुलूस गुजर रहा था, तो जुलूस में शामिल लोग डीजे पर बज रहे गानों पर नाच रहे थे।
इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पश्चिम में विवाद बड़ा और बाद में पत्थरबाजी भी हुई। इसी दौरान जुलूस में शामिल रामगोपाल मिश्रा नामक युवक दूसरे समुदाय के व्यक्ति के छत पर चढ़ गया और उनका झंडा हटा दिया।
झंडा हटाने के बाद वहां पर बहुत भगवा झंडा फहरा रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने उसको गोली मार दी। गोली लगने के बाद रामगोपाल मिश्रा की मौत हो गई। इस मामले को लेकर हिंसा और बढ़ गई और अगले दिन कई जगह पर आगजनी की गई।
घटना के बाद से रामपाल मिश्रा को गोली मारने वाले आरोपी फरार थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच एसटीएफ और बहराइच पुलिस में दो आरोपियों को नेपाल बॉर्डर के समीप मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
मुठभेड़ में सरफराज और तालीम नामक दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती करने के बाद वहां पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तो अस्पताल के बाहर भी फोर्स तैनात कर दी गई।
इसी मामले में अब मृतक राम गोपाल मिश्रा की पत्नी द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। रामगोपाल मिश्रा की पत्नी द्वारा मांग किया जा रहा है कि उसके पति की हत्याराें की भी गोली मारकर हत्या की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications