बहराइचः तीन दिन से लापता नाबालिग का शव खेत में मिला, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पिछले तीन दिनों से लापता नाबालिग किशोरी का शव बरामद हुआ है। किशोरी के भाई समेत परिजनों ने इस मामले में रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। हालांकि शव मिलते ही इलाकाई पुलिस ने पोस्टमार्टम के भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि इस दौरान मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस वक्त रहते सजग हो जाती तो उनकी बेटी की जान बच जाती ।

bahraich dead body found of minor girl in suspicious condition

फखरपुर क्षेत्र के गांव निवासी ने बताया कि उसकी बहन को एक तथाकथित रिश्तेदार द्वारा बहलाफुसला कर तीन दिन पूर्व अगवा किया गया था, जिसकी सूचना किशोरी के परिजनों ने इलाकाई पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस की हीलाहवाली की वजह से किशोरी बरामद नहीं हो सकी। किशोरी के भाई ने बताया कि लापता होने के 3 दिन बाद उसकी बहन का शव गांव के बाहर सुनसान जगह से बरामद हुआ है।

शव को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि किशोरी को मारने से पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य प्राप्त होंगे उसके अनुसार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । लापता किशोरी की लाश बीते शुक्रवार को पुआल की ढेर में मिली। मृतक किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

यह भी पढ़ेंः यूपी पुलिस का कहर: बहराइच में दरोगा ने युवक को खंभे से बांधकर दी थर्ड डिग्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+