Bahraich Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बहराइच में टेंपो को उड़ाया, 5 लोगों की गई जान..10 की हालत गंभीर

Bahraich Accident News: तिलक कार्यक्रम से निपटाने के बाद लड़की वाले ऑटो से रात को वापस लौट रहे थे। तभी लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली इलाके में डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी।

Bahraich Accident News

Bahraich Accident News: दर्दनाक हादसे की खबर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सामने आई है। यहं कैसरगंज इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया है। वहीं, 5 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि सभी लोग तिलक कार्यक्रम से वास अपने घर लौट रहे थे।

बहराइच के कैसरगंज इलाके में हुई इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बता दें कि, मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव में तय हुआ था। गुरुवार को तिलक कार्यक्रम था। तिलक कार्यक्रम में मंशाराम अपने रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ रूकनापुर गांव गए थे।

तिलक कार्यक्रम के बाद सभी लोग रात में वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को रौंद दिया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टेंपो काफी दूर तक घिसटता चला गया।

इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जिसमें लड़की की बहन भी शामिल है। जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोतवाल दद्दन सिंह, सीओ कमलेश सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल भी पहुंच गए।

Recommended Video

    तेज रफ्तार डंपर ने बहराइच में टेंपो को उड़ाया, 5 लोगों की गई जान..10 की हालत गंभीर

    पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डंपर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है।

    डंपर चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना के बाद अधिकारियों को तत्काल स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। साथ ही, दुर्घटना में घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+