तीसरी बीवी ने 6 लाख की सुपारी देखकर करवाई पति की हत्या, जानिए पत्नी ने क्यों रची ये खौफनाक साजिश
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस ने 19 जून हुए नीटू हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। नीटू की हत्या उसकी तीसरी पत्नी ने पति के दोस्त के साथ मिलकर कराई थी। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पत्नी की खौफनाक साजिश से पर्दा उठाया है। पुलिस के मुताबिक, तीसरी पत्नी को शक था कि उसका पति उसकी सौतन के नाम अपनी संपत्ति नाम कर देगा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाशों ने घर में घुसकर की थी नीटू की हत्या
दरअसल, मामला कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के बड़ौली गांव का है। 19 जून को नीटू उर्फ विकास नाम के शख्स की घर में घुसकर बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। सरेशाम हुई इस वारदात ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया था। खुद एसपी व एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे थे और कोतवाली पुलिस को जल्द खुलासा करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद बड़ौत पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी थी। पुलिस को पता चला कि नीटू का उसकी पत्नी रजनी से विवाद चल रहा है, जिस आधार पर पुलिस ने रजनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या की वारदात से पर्दा उठ गया।
पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या
पुलिस पूछताछ में पता चला कि नीटू की हत्या उसकी पत्नी रजनी ने ही कराई है। नीटू ने दो अन्य महिलाओं से शादी की हुई थी और उसे शक था कि नीटू उसकी सौतन के नाम अपनी संपत्ति करने वाला है। इसी वजह से रजनी ने दिल्ली में नीटू के दोस्त रोहित के साथ मिलकर योजना बनाई। उसने नीटू की हत्या के लिए 6 लाख की सुपारी दी, जिसके चलते रोहित ने दो शूटरों को हायर किया। 19 जून की शाम जब नीटू अपने घर पर था, उसी वक्त बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित तीन शूटरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications