दिल्ली से बागपत पहुंची महिला, पति और ससुरालवालों पर लगाए ये गंभीर आरोप

बागपत। यूपी के बागपत में दिल्ली से आई एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शख्स ने शादी डॉट कॉम के जरिए उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। युवक ने धोखे में रखकर उससे शादी की और अब जब वह गर्भवती हो गई तो उसे दिल्ली में छोड़कर बागपत आ गया। उसे साथ रखने को भी तैयार नहीं है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला कोतवाली बागपत क्षेत्र के टटीरी कस्बे का है, जहां जैन समाज के अध्यक्ष प्रमोद जैन के बेटे शुभम जैन पर दिल्ली की काजल गुप्ता नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि शुभम जैन और उसकी शादी 3 महीने पूर्व आर्य समाज मन्दिर में हुई थी। दोनों की मुलाकात शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। काजल के मुतबिक, उसके परिवार में कोई नहीं है और उन दोनों की शादी शुभम जैन के परिजनों की सहमति से और उनके सामने हुई थी।

धोखे से की शादी

धोखे से की शादी

पीड़ित महिला के मुताबिक, शुभम ने उससे धोखे से शादी की है, क्योंकि शुभम ने उसे नहीं बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी है और उसको एक लड़का भी है। वहीं, अब वह उसके गर्भवती होने पर उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। वह उसे दिल्ली में मकान किराए पर देकर उसे धोखे से छोड़ आया है। आरोप है कि उसके देवर ने जबरन उससे एक पेपर पर साइन करा लिए, जिसे वे तलाक देने की बात कह रहे हैं।

कई महिलाओं के शोषण का आरोप

कई महिलाओं के शोषण का आरोप

जब उसने उनके बारे में पता किया तो पता चला कि इससे पहले भी उसका पति कई महिलाओं का शोषण कर चुका है, लेकिन पैसों का लालच देकर उनसे समझौता कर लेता है। महिला ने कहा कि वह किसी कीमत पर समझौता नहीं करना चाहती, बल्कि उसी के साथ उस घर में रहना चाहती है। एएसपी अनिल कुमार सिसौदिया ने मामले की जांच कराने की बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+