बागपतः बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने मां पर झोंक दी फायरिंग

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की शहर कोतवाली इलाके में छेडछाड़ के विरोध में गोलीकांड की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां एक महिला को बेटी से छेड़छाड़ का विरोध इतना महंगा पड़ा कि दबंगों ने महिला पर गोलियां बरसा दी और फरार हो गए। महिला को गम्भीर हालात में सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

uttar pradesh baghpat goons did firing on woman

दरअसल वारदात शहर कोतवाली के एक गांव की है। जहां शनिवार को एक महिला को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी, जिनमें दो युवकों की महिला ने पहचान कर ली है। जिनका नाम मोहित और राहुल बताया जा रहा है, जबकि तीसरा अज्ञात है। महिला की मानें तो बीते कल उसकी लड़की से गांव के ही दोनों युवकों ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की थी। जिसका उसने विरोध किया था तो बात कोतवाली तक आई थी। लेकिन गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने फैसला करा दिया।

आरोपी पक्ष दबंग प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। उन्हें फैसला मंजूर नहीं हुआ और घर के बाहर महिला पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। महिला को एक गोली कमर में लगी है। वहीं तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+